डीसी ने अजोली में पंचवटी व कम्पोस्ट मशीन का किया लोकार्पण

by

ऊना, 27 अक्तूबर: राज्य सरकार की पंचवटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अजोली में सात लाख दस हजार रूपये की राशि से पंचवटी पार्क का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। इस पंचवटी पार्क में बच्चों के मंनोरजन के लिए खेल संबंधित उपकरण तथा वरिष्ठ नागरिकों को टहलने के लिए पैदल पथ का निर्माण किया गया है। इसके अलावा पंचवटी पार्क में सजावटी व औषधीय पौधे रोपित करके पार्क का सौंदृयकरण भी किया गया हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस पंचवटी पार्क में लोगों के बैठने के लिए उपयुक्त स्थान का निर्माण किया गया है जोकि पंचायत की तरफ से अच्छी पहल है।
इसके उपरांत जिलाधीश राघव शर्मा ने अजोली में ही 18 लाख रूपये की राशि से ठोस कचरे के निष्पादन के लिए 500 किलोग्राम क्षमता वाली अतिरिक्त कम्पोस्ट मशीन का उद्धघाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अजोली पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का एक यूनिट लगाया गया था। लेकिन इसकी क्षमता कम थी जिसे अब 500 किलो बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत ने मशीने के माध्यम से गीले कचरे से बनाई गई खाद को सीएसआईआर एचबीटी लैब से टैस्ट करवाकर प्रमाण पत्र भी मिला है। यह खाद खेती के लिए उपयुक्त है तथा उपयोग में लाई जा सकती है। कृषि विभाग ने भी इसकी गुणवत्ता को देखते हुए अजोली पंचायत से खरीद कर रहा है।
राघव शर्मा ने कहा कि अजोली पंचायत ने एक अनूठी पहल शुरू की है जोकि जिला ऊना के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की सभी पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का एक माॅडल है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत सभी पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनी है। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत अजोली के प्रधान सहित पंचायत के सभी सदस्यों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं को धरातल पर उतारने के लिए बधाई दी। इसके पश्चात जिलाधीश ने पंचायत प्रधान व प्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों का जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर बीडीओ ऊना रमनबीर सिंह, ग्राम पंचायत अजोली के प्रधान संदीप कुमार, उप प्रधान रामदेव, वार्ड सदस्य प्रोमिला देवी, ऊषा देवी, मधुवाला, शशि रानी, चांद रानी, अंकित व रीटा देवी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंग्रेजी के अंकों में विवाद के चलते हिमाचल में रिवाइज होगा 12वीं कक्षा का रिजल्ट, 2 दिन बाद आएगा नया परिणाम

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 12वीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में बड़ी गड़बड़ी स्वीकार की है। अंग्रेजी विषय में विद्यार्थियों को कम अंक मिलने की शिकायतों के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काली माता भनोता में कीर्तन पर झूमें भक्त

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत भनोता के काली माता मंदिर में कीर्तन मण्डली सेरु द्रड्डा की महिलाओं ने भक्तिमय भजनो से किया भक्तों को नाचने पर मजबूर गाँव सेरु से अनामिका शर्मा और कमल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समेज में जो हुआ वह न कभी सोचा भी नहीं जा सकता : जयराम ठाकुर

पीड़ितों को पिछले आपदा राहत के पैकेज की तरह दिया जाए मुआवज़ा रामपुर से समेज आपदा प्रभावितों के लिए रवाना की राहत सामग्री एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शिमला के आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार का शुल्क निर्णय, गरीबों पर बोझ, स्वास्थ्य अधिकार का हनन : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा : पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है, जिसने राज्य की जनता को आक्रोशित...
Translate »
error: Content is protected !!