डीसी ने 32 मील में किया भू-स्खलन प्रभावित सड़क का निरीक्षण : विभाग को दिए सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश

by
धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर 32 मील के पास हो रहे भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिलाधीश ने यहां पर स्पॉट का निरीक्षण कर वाहन चालकों को पेश आ रही दिक्कतों का जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को 32 मील के पास सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क बहाली के कार्य में लगे कर्मचारियों से बात कर उनको आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
उपायुक्त ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी वर्षा के चलते पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास निरंतर भू-स्खलन होने के कारण मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग का काम प्रगति में होने की वजह से भी समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएच का काम, भारी बारिश और भू-स्खलन के चलते यात्रियों और वाहनों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि मार्ग को खोलने के लिए उपयुक्त संख्या में आवश्यक मशीनरी को उपयोग में लाया जाए, जिससे कार्य की गति बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि मार्ग बहाली के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता एनएचएआई को मुहैया करवाई जाएगी।
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मॉनसून के दौरान जिले में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी की मशीनरी मैपिंग की गई है। उन्होंने बताया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में किसी भी तरह के संकट से निपटने की पूरी तैयारी प्रशासन ने की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के दिनों में अनावश्यक यात्राएं न करें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल : कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का आह्वान

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब्जी मंडियों में निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाएगी एपीएमसी : अजय शर्मा

एएम नाथ। हमीरपुर 03 अगस्त :  कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर की बैठक शनिवार को समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मंडी समिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लाॅरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में पुलिसकर्मियों का होगा पॉलिग्राफ टेस्ट

चंडीगढ़, 29 अप्रैल । पुलिस हिरासत के दाैरान गैंगस्टर लॉरेंस के इंटरव्यू मामले में पांच पुलिस कर्मियों का पॉलीग्राफ टेस्ट न करवाने के लिए दाखिल की गई याचिका मोहाली कोर्ट ने खारिज कर दी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग राहत का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार, एक हफ्ते बाद भी नहीं पहुंची सरकार : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का किया हवाई सर्वे, मंजर आंखे नम और मन विचलित करने वाला 20 किलोमीटर पैदल चलकर जंजैहली लंबाथाच के प्रभावितों से मिलकर साझा किया दुःख दर्द राहत और...
Translate »
error: Content is protected !!