डीसी राघव शर्मा ने दी दीवाली की शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण में मांगा सहयोग

by

ऊना (3 नवंबर)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जिलावासियों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने सभी से दीवाली में प्लास्टिक का उपयोग न करने को कहा है। राघव शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी खतरनाक है और इसके दुष्परिणाम सबके सामने हैं। बाजार से खरीददारी करने के लिए घर से ही कपड़े या जूट का बैग लेकर जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि दीवाली के पर्व पर पटाखे जलाए जाते हैं, लेकिन इन पटाखों से वायु प्रदूषण फैलता है, जिससे कई गंभीर बीमारियों हो सकती हैं। पटाखों के जलने से नाइट्रोजन डाइऑक्‍साइड, सल्फर डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसे निकलती हैं जिनसे अस्थमा व ब्रॉन्‍काइटिस जैसी सांसों से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी ऊनावासियों से ग्रीन व क्लीन दीवाली मनाने की अपील करता है।
राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील भी की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में घर में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला : लोगों को जानकारी सुबह मिली

एएम नाथ।  मनाली  : हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास (50) पुत्र जयचंद के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुनाव के समय नुक्कड़-नुक्कड झूठ बोलने वाले चुपचाप आते और चले जाते – दस गारंटियों के नाम पर प्रदेशवासियों को ठगने वाले अब नेताओं से भी नहीं मिल रहे : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लोग न कांग्रेस आलाकमान का खटाखट भूले हैं न ही पहली कैबिनेट का वादा एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के...
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर में चंडीगढ़-शिमला फोरलेन भूस्खलन से बंद

एएम नाथ । सोलन। सोलन जिले में भारी वर्षा से नुकसान का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को दिन में 11 बजे चंडीगढ़-शिमला फोरलेन जय हिंद पेट्रोल पंप धर्मपुर के नजदीक कसौली...
Translate »
error: Content is protected !!