डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेला 27 फरवरी से : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

by

ऊना/होशियारपुर,15 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली मेले का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च तक किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि होली मेला मैड़ी 27 फरवरी को आरंभ होगा, 7 मार्च को झंडे की रस्म अदा की जाएगी जबकि 9 मार्च व 10 मार्च की मध्यरात्रि दो बजे पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के इस प्रसिद्ध मेले में पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु डेरा बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेकने आते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रकों, ट्रालों व ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित अन्य मालवाहक वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं के आने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि मालवाहक वाहनों में कोई भी श्रद्धालु आते हैं तो उन्हें हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर रोक दिया जाएगा और चैक बैरियर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वाहन मालिक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डीसी ऊना राघव शर्मा ने पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मैड़ी मेले में आने के लिए मालवाहक वाहनों का प्रयोग न करें। मेला में आने के लिए केवल बसों का ही प्रयोग करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से सफल एवं सुरक्षित धार्मिक यात्रा के लिए जिला प्रशासन ऊना को अपना पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर : पुलिस को देख फायरिंग की, विदेश से चल रहा फिरौती गैंग

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार को मुठभेड़ की घटना सामने आई है। अमृतसर के गांव चाहड़पुर के पास पुलिस ने दो बदमाशों को घेर लिया, जिसके बाद दोनों...
article-image
पंजाब

देह व्यापार का भंडाफोड़ : 3 लड़कियों और युवक को पकड़ा, 26 हजार बरामद- केस दर्ज

फगवाड़ा  :   फगवाड़ा के गांव चक्क हकीम की एक कोठी से देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में एक गिरोह की तीन लड़कियां और एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीएसपी फगवाड़ा भारत...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रकट : बलकौर सिंह ने लारेंस बिश्नोई की सुरक्षा पर उठाए सवाल..

उसे मार दिया जाए पर बोलना बंद नहीं करेंगे मानसा : 8 अगस्त: मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को सिद्धू के गांव मूसे में उनकी समाधि पर पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला में मरीज को पीटने वाले सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर राघव नरुला की सेवाएं समाप्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुए झगड़े के मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। निदेशालय...
Translate »
error: Content is protected !!