डॉ. नरेश कुमार भुंबला को अजयवीर सिंह लालपुरा ने ‘USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज होने और ‘अमित शाह यूथ ब्रिगेड’ के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर दी बधाई

by

रोपड़ :  वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (WHRPC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार भुंबला को  मानव अधिकारों और समाज सेवा के क्षेत्र में  बेमिसाल उपलब्धियों के  लिए डॉ. नरेश कुमार भुंबला का नाम प्रसिद्ध USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’में दर्ज किया गया है। इसके इलावा भाजपा संगठन में उन्हें एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अमित शाह यूथ ब्रिगेड’ (भाजपा) का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है।
जिस पर भाजपा रोपड़ के जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा द्वारा डॉ. नरेश कुमार भुंबला को भाजपा के जिला रोपड़ के अध्यक्ष अजयवीर लालपुरा ने  विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर और राष्ट्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बातचीत करते हुए भाजपा के रोपड़ जिले के अध्यक्ष लालपुरा  ने कहा कि डॉ. भुंबला ने हमेशा मानवता की सेवा और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अग्रणी होकर काम किया है। ‘USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में उनका नाम आना पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बतौर राष्ट्रीय मंत्री (अमित शाह यूथ ब्रिगेड) वह युवाओं को देश सेवा और पार्टी की नीतियों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।
इस शुभ अवसर पर पार्टी के होशियारपुर से उपाध्यक्ष राणा राज कुमार और अन्य प्रमुख नेता तथा गणमान्य सज्जन भी उपस्थित थे, जिन्होंने डॉ. भुंबला को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच बनेगा डबललेन पुल : केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया बजट, गडकरी ने दी जानकारी

ऊना :  ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। स्वां नदी पर झलेड़ा से घालुवाल के बीच डबललेन पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 36.93 करोड़ रुपये की...
article-image
पंजाब

पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो छह माह में नशा नेटवर्क खत्म करने का दावा : शिवराज चौहान

तलवंडी साबो में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत, आप सरकार पर साधा निशाना तलवंडी साबो। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को तलवंडी साबो से भाजपा की ‘नशा...
article-image
पंजाब

भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया

लुधियाना । लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने सोमवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने...
Translate »
error: Content is protected !!