डॉ. रणजीत सिंह ने जिला परिवार कल्याण अधिकारी का पदभार संभाला

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पदोन्नति उपरान्त डॉ. रणजीत सिंह ने आज सिविल सर्जन कार्यालय होशियारपुर में जिला परिवार कल्याण अधिकारी के रूप में पदभार संभाल लिया। सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डा पवन कुमार शगोत्रा के साथ सभी कार्यक्रम अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. रणजीत सिंह ने 1991 में फरीदकोट जिले से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 2007 में उन्होंने अमृतसर मेडिकल कॉलेज से जनरल सर्जरी में एमएस की डिग्री प्राप्त की। इससे पहले तक वह सीएचसी भुंगा में बतौर सर्जन लोगों को अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा से प्रदान कर रहे थे।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें जिला परिवार कल्याण अधिकारी के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। वह सरकार द्वारा परिवार कल्याण के लिए चलाई जा रही सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि सभी को सरकार द्वारा दी जा रहीं गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर कार्यकारी सहायक सिविल सर्जन डा. डीपी सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, सीनियर मैडिकल अफ़सर इंचार्ज सिविल अस्पताल होशियारपुर डा. स्वाति शिंहमार, कार्यकारी डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. सविता राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आसिफ मोहम्मद, सीनियर सहायक श्री सतपाल व स्टेनो श्रीमती आशा सहित अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगाड़ा बजाकर होला मोहल्ला का किया आगाज : किला श्री आनंदगढ़ साहिब में पुरातन रिवायत के अनुसार

श्री आनंदपुर साहिब : होला महल्ला की शुरुआत आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब से रविवार रात 12 बजे नगाड़ों और जयकारों की गूंज से हुई। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट संपन्न, पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

खालसा कालेज माहिलपुर में एलुमनी मीट संपन्न….पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा माहिलपुर – सिख शिक्षण संस्थान के प्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा की प्रधानगी में चल रहे श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज...
article-image
पंजाब

दिल्ली बॉर्डर पर एचआरटीसी बस रोकी, रॉड से तोड़ा आगे का शीशा, वीडियो आया सामने

दिल्ली : एएम नाथ। -. मंडी से दिल्ली जा रही परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।...
पंजाब

महिला 15 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला आरोपी से 15 ग्राम हैरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने महिला को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेडी एसआई रमनदीप...
Translate »
error: Content is protected !!