डॉ. सुरजीत ऐरी और डॉ. विवेक ऐरी को मिला सम्मान — मां अन्नपूर्णा राशन वितरण सोसायटी ने किया अभिनंदन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मां अन्नपूर्णा राशन वितरण सोसायटी द्वारा श्री राजीव दीक्षित गौशाला में आयोजित 131वें मासिक राशन वितरण समारोह में 34 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर पेट संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ एवं MCH डिग्री धारक डॉ. विवेक ऐरी और उनके पिता, प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सुरजीत ऐरी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत पुष्प वर्षा, माता की चुनरी, शॉल और फूलों के हार से किया गया।

सोसायटी के सभी सदस्यों ने उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, करुणा, समाज कल्याण के प्रति गहरे समर्पण और निःस्वार्थ भाव से सेवा के लिए उनका सम्मान किया। उनकी सेवाएं न केवल जरूरतमंदों को राहत प्रदान करती हैं, बल्कि अन्य चिकित्सकों को भी समाज की बेहतरी में योगदान के लिए प्रेरित करती हैं।

एमआरसी इंफ्राकॉन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश रंजन और विजय सिटी सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय शर्मा ने कहा कि “डॉ. ऐरी पिता-पुत्र की जोड़ी समाज के लिए अनुकरणीय कार्य कर रही है।”

समारोह में विजय शर्मा, मुकेश रंजन, सतीश घई, पम्मा ज्वेलर्स, कुमार सैनी, हर्ष शर्मा, संजीव शर्मा, संजीव नैयर, मुकेश कुमार (BKO), विशाल दत्ता, विवेक दत्ता, विकास खुल्लर, विजय तुली, जसवीर सिंह चावला, जनक राज काला, कुमार चौधरी, कपिल शर्मा, गुरप्रीत सिंह अरोड़ा, मुकेश खिंदड़ी, कमांडैंट विशन लाल और जोगिंदर सिंह भाटिया सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. सुरजीत ऐरी और डॉ. विवेक ऐरी को सम्मानित किए जाने पर खुशी, गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जज साहब भी हैरान-पंजाब में पेंडिग FIR देखकर, हाईकोर्ट ने सीधे DGP को दिए निर्देश

पंजाब पुलिस के पास पेंडिंग केस देखकर हाईकोर्ट भी हैरान रह गया। अब अदालत ने राज्य के पुलिस महानिदेशक से इन मामलों की जांच को लेकर ऐक्शन प्लान देने के लिए कहा है। दरअसल,...
article-image
पंजाब

पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन सुखदेव सिंह ढींढसा ने किया

चंडीगढ़ : सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व में बीते शनिवार शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नेताओं की एक अहम बैठक हुई। जिसमें पार्टी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा को पूरा अधिकार दिया गया कि वह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल पर फायरिंग -बाल बाल बचे ,आरोपी की पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पिस्टल की बरामद

अमृतसर :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब...
article-image
पंजाब

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कहा मार्डन हथियार चलाने की युवायों को सिखलाई खुलेआम दी जाएगी

अमृतसर : आप्रेशन ब्ल्यू स्टार (साका नीला तारा) की बरसी के मौके पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने फिर मार्डन हथियारों की बात दोहराई है। अकाल तख्त साहिब से कौम के नाम संदेश...
Translate »
error: Content is protected !!