डोनाल्ड ट्रंप हिमाचल आ सकते अगले महीने : सुरक्षा का जायजा- अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची शिमला

by
शिमला। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दौरे पर आ सकते हैं। वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति होंगे जो हिमाचल के दौरे पर आएंगे।
उनके अगले माह के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा जांचने के लिए अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने ऐतिहासिक रिज मैदान की सुरक्षा का जायजा लिया है।
इसके अलावा छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का दौरा किया है। सुरक्षा का जायजा लेने को 43 अधिकारियों की टीम रविवार को करीब 12 बजे शिमला पहुंची।
चंडीगढ़ से 11 गाड़ियों से अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों और दिल्ली में अमेरिका दूतावास के अधिकारियों की 43 सदस्यीय टीम पहुंची। सबसे पहले टीम ने छराबड़ा स्थित वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ एस्कॉर्ट भी लगाई गई थी।
इसके बाद सुरक्षा टीम ने ऐतिहासिक रिज मैदान का दौरा किया और सुरक्षा के लिहाज से सारी व्यवस्थाओं को जांचा। सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक शिमला व अन्य अधिकारी मौजूद थे। यदि अमेरिका के राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा फाइनल होता है और वाइल्ड फ्लावर होटल में ठहरने को मंजूरी मिलती है, तो ऐसी स्थिति में वह कल्याणी हेलीपैड छराबड़ा में ही उतरेंगे।
रिज पर आने के लिए देश के राष्ट्रपति का जो रूट रहता है उसी रूट से आएंगे।  अमेरिका के राष्ट्रपति के दौरे के फाइनल होने के बाद अमेरिका सुरक्षा अधिकारियों की टीम दोबारा से प्रदेश के दौरे पर आएगी। ऐसे में जहां-जहां उनके जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित होगा वहां की सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत चंबा ज़िला में 86 करोड़ 55 लाख व्यय : 53 हजार 616 पात्र लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही। राज्य सरकार के व्यवस्था परिवर्तन संकल्प के ज़िला चंबा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राहत पैकेज जारी करके लिया ऐतिहासिक निर्णय : इंद्र दत्त लखनपाल

भोटा 02 दिसंबर। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात के मौसम में आपदा से प्रभावित हुए परिवारों की राहत एवं पुनर्वास के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री पर गुंडागर्दी के आरोप शर्मनाक, जब पार्टी के नेता नहीं सुरक्षित तो प्रदेश का क्या होगा हाल : मुख्यमंत्री आवास पर सत्ताधारी दल के नेता को बंधक बनाकर अपनी बात मनवाना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

जो निर्दलीय विधायकों के साथ कर रहे थे, वही अपनी पार्टी के नेताओं के साथ कर रहे हैं सुक्खू एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से बयान जारी कर कांग्रेस नेता...
Translate »
error: Content is protected !!