ड्रग्स पर सूक्खु सरकार का जीरो टॉलरेंस : ड्रग्स तस्करी पर हिमाचल के 4 पुलिस कर्मी बर्खास्त : अब तक 21 पुलिसकर्मी सेवा से हटाए जा चुके

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच राज्य पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ कुल्लू के चार पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इन पर एलएसडी तस्करी से जुड़े एक मामले में संलिप्तता के आरोप हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई राज्य में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।

यह मामला शिमला के न्यू शिमला थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 10 मार्च को पुलिस ने पंजाब के मोगा निवासी संदीप शर्मा और सिरमौर की प्रिया शर्मा के कब्जे से 562 एलएसडी स्ट्रिप्स (करीब 11.570 ग्राम) बरामद की थीं। जांच के दौरान इस मामले के सप्लायर के रूप में केरल के नविएल हैरिसन की पहचान हुई, जिसे 13 मार्च को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि यह एलएसडी खेप कुल्लू जिले में लाई गई थी और उस दौरान एसटीएफ में तैनात चार पुलिसकर्मियों ने इसे रोकने के बावजूद आरोपियों के साथ मिलकर तस्करी को बढ़ावा दिया। पुलिस के मुताबिक यह गंभीर अनुशासनहीनता, आपराधिक साजिश और नैतिक कदाचार का मामला है।

इस मामले में शामिल पाए जाने पर हेड कांस्टेबल राजेश कुमार (40) , हेड कांस्टेबल समीर कुमार (40), कांस्टेबल नितेश (46) और कांस्टेबल अशोक कुमार (42) को पहले 16 मार्च को निलंबित किया गया था। इसके बाद डिजिटल, तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर उन्हें 19 मार्च को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेज़ा गया था। अब विस्तृत जांच के बाद संविधान के अनुच्छेद 311(2)(b) और पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत चारों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ये चारों कुल्लू जिला के रहने वाले हैं।

प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पुलिस बल के अंदर से ही नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को लेकर सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है। राज्य सरकार और पुलिस का कहना है कि नशे से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी ड्रग्स से जुड़े मामलों में 17 पुलिसकर्मियों को सेवा से हटाया जा चुका था। ताजा कार्रवाई के बाद बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 21 हो गई है। पुलिस के मुताबिक यह कदम पुलिस बल की विश्वसनीयता बनाए रखने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 15 नवंबर 2025 से शुरू किए गए एंटी-चिट्टा अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान में सरकार, प्रशासन और आम लोगों की भागीदारी बढ़ रही है और इसे जनआंदोलन का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने लोगों, खासकर युवाओं से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना में साझा करें। अधिकारियों का कहना है कि सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता

जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद ऊना: जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये रिश्वत देते पूर्व मंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार : पूर्व मंत्री सूंदर शाम अरोड़ा ग्रिफ्तार

चंड़ीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक पूर्व मंत्री अरोड़ा को वविजिलेंस के एआइजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला : कंगना से पूछा है कि आपदा के समय कहां थीं

एएम नाथ।   मंडी  : हिमाचल प्रदेश मंडी लोकसभा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर हमला बोला है। उन्होंने कंगना से पूछा है कि आपदा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैराथॉन धावक फौजा सिंह के निधन पर खन्ना ने किया शोक व्यक्त …..कहा, उच्च कोटि के खिलाडी के रूप में 114 वर्ष की लम्बी आयु भोगकर युवा पीढ़ी को दे गए सार्थक संदेश

होशियारपुर 21 जुलाई : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मैराथन धावक फौजा सिंह की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खन्ना ने कहा कि फौजा सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!