तलवाड़ा नगर परिषद चुनाव 2025: नामांकन व मतदान कार्यक्रम घोषित – – 2 मार्च को होगा मतदान, उसी दिन होगी मतगणना

by

– पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाया जाएगा चुनाव : ज़िला निर्वाचन अधिकारी
राकेश शर्मा :  तलवाड़ा , 16 फरवरी: जिला होशियारपुर में नगर परिषद तलवाड़ा के आम चुनाव को लेकर डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तलवाड़ा नगर परिषद का चुनाव 2 मार्च 2025 को करवाया जाएगा।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार, मुकेरियां मनीश कुमार को रिटर्निग अधिकारी व बीडीपीओ, हाजीपुर विक्रम सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन का कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक चुनावी सामग्री की व्यवस्था की जा चुकी है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने चुनाव संबंधी आवश्यक जानकारी साझा करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया 17 फरवरी 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2025 तक पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन 17 फरवरी 2025 सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे से दाखिल करवाए जा सकते हैं और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025  दोपहर 3:00 बजे तक है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 21 फरवरी 2025 को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 दोपहर 3:00 बजे तक है। मतदान 2 मार्च 2025 को  सुबह 7:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा। मतगणना (काउंटिंग) 2 मार्च 2025 को मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन होगी। उन्होंने बताया कि तलवाड़ा नगर परिषद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जो मतदान प्रक्रिया की समाप्ति तक लागू रहेगी।

डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं। प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अब पंजाबियों के द्वार तक : राजेश बाघा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन नवांशहर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की ओर से ज़िला प्रधान राजविंदर लक्की की...
article-image
पंजाब

16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 : विजिलैंस ब्यूरो ने विभिन्न श्रेणियों में 1055 मामले दर्ज किए और 1111 आरोपितों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने पिछले चार वर्षों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। 16 मार्च 2022 से 31 मई 2026 के बीच, ब्यूरो ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती में ‘चिट्टा’ टेस्ट होगा अनिवार्य -हर जिले में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र….14.95 करोड़ की योजना मंजूर  : मादक पदार्थों के दुरूपयोग पर शून्य सहिष्णुता नीति अपना रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आस पास के इलाकों में तबाही मचा दी है, जिसने शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू जैसे 5 इलाकों को अपनी चपेट में लिया...
Translate »
error: Content is protected !!