तलाश रही थी पुलिस, कार को रोकने की कोशिश की, तो पुलिस पर चला दीं गोलियां : पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में लगी गोलियां

by

मोहाली :  पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान दोनों की पहचान राजपुरा के प्रिंस उर्फ परमवीर तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र के करमजीत के तौर पर हुई है। दोनों कार छीनने समेत कई अपराधों में शामिल थे और इनके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप गर्ग ने बताया कि पुलिस के पास इस बात की पहले से सूचना थी कि कुछ कुख्यात अपराधी शहर में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां लांडरान रोड के पास जब एक पुलिस टीम ने एक कार को रोकने की कोशिश की, तो उसमें बैठे लोगों ने भागने का प्रयास किया. गर्ग ने कहा कि बाद में उन लोगों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं और जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लग गई।

लूटे गए वाहन में घूम रहे थे : पुलिस ने कहा कि दोनों छीने गए वाहन में घूम रहे थे और उनके पास से दो हथियार भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे कई कार छीनने और जबरन वसूली की घटनाओं में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रिंस को काफी दिनों से तलाश रही थी पुलिस : राजपुरा के रहने वाले प्रिंस की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ कार चोरी और फिरौती जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। जब प्रिंस की समाठा चौकी के पास पुलिस से मुठभेड़ हुई हुआ तो उसने नाका तोड़ भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर उस पर गोलियां चलाईं, प्रिंस के जांघ और घुटने में गोली लगी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में पुलिस एनकाउंटर : ताबड़तोड़ मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली

एएम नाथ। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने एनकाउंटर कर 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह सेक्टर 39 जंगल क्षेत्र के पास पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने बचकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

खैरा ने आम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के लगाए गंभीर आरोप : आप एक व्यक्ति की पार्टी , केजरीवाल के निर्देश पर होता सब कुछ

संगरूर से कांग्रेस के उमीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने आदम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के गंभीर आरोप लगाते हुए एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने 2015-16...
article-image
पंजाब

जल्द पूरी होगी श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों की बड़ी मांग : सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से

नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए सिरसा नदी पर पुल के निर्माण एवं रिनोवेशन होगी, केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पत्र के जरिए दी जानकारी रोपड़ : श्री आनंदपुर...
पंजाब

कौन सी दुकान किस दिन खुलेगी ? किराने की दुकाने अब मंगलवार व शुक्रवार को तथा गारमेंटस, कपड़े की दुकान, हैंडलूम,जूते,ज्वैलरी,टेलर,ड्राइ क्लीनर केवल सोमवारसुबह 11 बजे से सांय 5 बजे तक खुलेंगी

जिला मजिस्ट्रेट ने निर्धारित दिन व समय के हिसाब से जरुरी वस्तुओं की दुकानों को छूट के दिए आदेश पूरा सप्ताह खुलेंगी कैमिस्ट, अस्पताल, क्लीनिक, डायगनास्टिक सैंटर, मैडिकल लेबोरेट्री, वैटनरी क्लीनिक, इंडस्ट्रीयल यूनिटस, एल.पी.जी...
Translate »
error: Content is protected !!