ताल स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता और अनीमिया की जानकारी : छात्राओं ने नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

by
भोरंज 27 दिसंबर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने ‘वो दिन’ योजना के तहत बुधवार को राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल में स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग के सहयोग से एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. चारु शर्मा ने मासिक धर्म और इससे संबंधित विभिन्न सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमनदीप शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को अनीमिया रोग के कारणों, इसके लक्षणों और उपचार के बारे में जागरुक किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम ने बच्चों के पहले 1000 दिनों के महत्व और इस दौरान उनके सही पोषण की आवश्यकता से अवगत करवाया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल के प्रधानाचार्य सुभाष धीमान और अन्य शिक्षकों का धन्यवाद भी किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नौंवीं की आयुषी पहले, ग्यारहवीं कक्षा की अंजली दूसरे और बारहवीं कक्षा की सिमरो तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता मंे ग्यारहवीं कक्षा की ईशा प्रथम, आठवीं कक्षा की तमन्ना द्वितीय और इसी कक्षा की श्रेया तृतीय रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में ग्यारहवीं कक्षा की आकांक्षा ने पहला, इसी कक्षा की कशिश ने दूसरा और नौंवीं कक्षा की राखी पटियाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन विजेताओं को सामान्य ज्ञान की पुस्तकें और नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में वृत पर्यवेक्षक रवि कुमार, स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के प्रयासों से आईएसबीटी नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार सायं आवासीय आयुक्त द्वारा अन्तरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को सुरक्षित बचाया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसदों का रिपोर्ट कार्ड : सुरेश कश्यप ने सांसद निधि का 123 फ़ीसदी, अनुराग ठाकुर ने 109 फीसदी किया यूटिलाइजेशन

  हिमाचल प्रदेश में अभी चुनाव के लिए करीब दो महीने का वक्त बचा है। देश में 17वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में हिमाचल के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्यों डर रहा है पाकिस्तान-चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से ?… यहीं पर दी गई थी भगत सिंह को फांसी – कोर्ट में पहुंचा मामला, जाने किसने दायर की थी याचिका

पाकिस्तान में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और प्रतिमा स्थापित करने की याचिका को वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है। असल में लाहौर में स्थित शादमान चौक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की स्थिति आज इतनी दयनीय कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे : सुरेश कश्यप

शिमला :  लोकसभा चुनाव हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।  भारतीय जनता पार्टी ने  अपने दो प्रत्याशियों के...
Translate »
error: Content is protected !!