तिरंगा घर पर लगाए : सेल्फी करें वेबसाइट पर अपलोड

by

13-15 अगस्त तक जिला ऊना के हर घर व सरकारी भवन में लगाया जाएगा तिरंगा झंडा
ऊना: 25 जुलाई: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया है। इसके लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने एक वेबसाइट www.harghartiranga.com बनाई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को झंडा लगाने और झंडे के साथ एक सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रोत्सहित करना है। फोटो सोशल मीडिया पर डालते समय #harghartiranga हैश टैग का प्रयोग करना भी सुनिश्चित करें। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दी।
जिलाधीश ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने यह राष्ट्रव्यापी अभियान आरंभ किया है। इस अभियान के तहत 13-15 अगस्त तक हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऊना जिले में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता तय बनाने को व्यापक जन भागीदारी मुहिम छेड़ी गई है, जिसमें सभी को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। डीसी ने कहा कि लोगों को नाममात्र कीमत पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराएगा, जो कपड़े से बना होगा। अलग-अलग आकार के ध्वज की कीमत अलग होगी, लेकिन ये कीमत बहुत कम रहेगी। इसे वसूलने के पीछे उद्देश्य है कि लोगों को सहभागिता का एहसास हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बालिकाओं में आत्मविश्वास के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम एक सराहनीय पहल : कुलदीप सिंह पठानिया

कहा, जल शक्ति मंडल चुवाड़ी के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर 150 करोड़ व्यय भटियात के दूर दराज गांव को पेयजल आपूर्ति के लिए 125 करोड की राशि का प्रावधान प्रथम चरण के कार्यों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब से मालविंदर कंग को और डॉ राज कुमार चब्बेवाल को होशियारपुर से टिकट : पंजाब में AAP ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिनमें होशियारपुर रिजर्व सीट से डॉ राजकुमार चब्बेवाल और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोल्वो बस ड्राइवर से पकड़ा 8 ग्राम चिट्टा

मंडी :  पुलिस ने वोल्वो बस चालक से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मंडी सदर थाना की पुलिस टीम ने बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मलोरी में नाका लगाया हुआ था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवाओं की अचानक क्यों हो रही मौत?… रिसर्च में AIMS ने कर दिया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: भारत में युवाओं की अचानक मौत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि 20 से 40 वर्ष की उम्र के बिल्कुल स्वस्थ दिखने वाले लोग...
Translate »
error: Content is protected !!