तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार

by
एएम नाथ।  करसोग  :  मॉनसून सीजन: नदी नालों में कूड़ा कचरा फैंकने से पानी का रास्ता हो जाता हैं अवरुद्ध, बढ़ता हैं आपदा का खतरा  ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार के स्वयंसेवियों के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण व जागरूकता संबंधी कार्यशाला शुरू
करसोग में आपदा जोखिम न्यूनीकरण व आपदा जोखिम से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन उपमंडलीय कानूनगो रामकृष्ण की अध्यक्षता में एसडीएम सभागार में किया गया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार
के स्वयंसेवी प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से जिला की विभिन्न पंचायतों में प्रशिक्षण व जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि समय रहते लोगों को जागरूक किया जाए और आपदा जोखिम को कम किया जा सके।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला सर्व समन्वयक अमरजीत सिंह ने आपदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के ऊपर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वयंसेवी प्रशिक्षुओं को भूकंप के दौरान क्या करें क्या ना करें और भूकंप के दौरान पानी कैसे पिए, कैसे पानी का इस्तेमाल करें इसकी विस्तृत जानकारी दी और साथ ही प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के दौरान स्वयंसेवी प्रशिक्षुओं को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, जंगल की आग एवं सड़क दुर्घटना के प्रति त्वरित सुरक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि समस्त सर्व टास्क फोर्स, यूथ वॉलिंटियर, आपदा मित्र, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल तथा पंचायत में बनी आपदा प्रबंधन कमेटी पंचायत प्रधान पंचायत कमेटी तथा एनजीओ से आग्रह किया कि अपने पंचायत स्तर पर बैठक सुनिश्चित कर लोगों को जागरूक करें । उन्होंने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र की नदी नालों व घरों के आसपास कूड़ा या पानी का रास्ता अवरुद्ध न करें व मानसून आने से पहले उनकी साफ सफाई अपने स्तर पर करना सुनिश्चित करें ताकि आने वाले समय में किसी भी आपदा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि समस्त सर्व टास्क फोर्स यूथ वॉलिंटियर व आपदा मित्र किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान सहयोग के लिए तत्पर रहे और उस स्थिति में ग्रुप के माध्यम से ही अपने क्षेत्र की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को टोल फ्री नंबर 1077 पर तुरंत सूचना दें ।
इस दौरान स्वयंसेवियों को सुरक्षित व भूकंपरोधी भवन निर्माण के अतिरिक्त आपदा के समय दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
.0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अजय शर्मा बने एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष

हमीरपुर 07 फरवरी। अजय शर्मा को कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर का अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई एपीएमसी के नए मनोनीत गैर सरकारी और सरकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेओए (आईटी) अभ्यर्थी प्रतिनिधिमण्डल : मुख्यमंत्री से चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का किया आग्रह

शिमला : जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817 परीक्षा में भाग लेने वाले युवाओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उनसे जेओए (आईटी)-817 की चयन प्रक्रिया को शीघ्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5-6 जनवरी को ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और अन्य हवाई गतिविधियों पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

हमीरपुर 02 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हमीरपुर दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर 5 और 6 जनवरी को जिला हमीरपुर में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
Translate »
error: Content is protected !!