तीर्थन घाटी के ग्रामीणों ने सीखी मशरूम उत्पादन की तकनीक

by

बठाहड़ में तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 30 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों को दिए प्रमाणपत्र

परस राम भारती, तीर्थन घाटी (गुशैनी)। ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हिमालयन वॉलंटियर टूरिज्म फाउंडेशन (एचवीटी) की पहल के तहत बठाहड़ में आयोजित ऑयस्टर मशरूम (ढींगरी मशरूम) उत्पादन की तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गई। अपना घर होमस्टे में आयोजित इस शिविर में करीब 30 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लेकर मशरूम उत्पादन की तकनीक सीखी।

कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षक विजय ने प्रतिभागियों को अजैविक विधि से मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने मशरूम उत्पादन के विभिन्न चरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए तैयार मशरूम बैग को सही तरीके से भरने और लटकाने की विधि समझाई। प्रतिभागियों ने स्वयं इस प्रक्रिया का अभ्यास कर उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियां सीखीं।

समापन समारोह में ग्राम पंचायत मशयार के वार्ड नंबर तीन की सदस्य जावित्री देवी और वार्ड नंबर पांच घलियाड़ की सदस्य पार्वती देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजकों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।

अपना घर होमस्टे के संचालक एवं समाजसेवी ठेबा राम ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए एचवीटी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खोलते हैं। विशेष रूप से महिलाएं और युवा मशरूम उत्पादन को छोटे व्यवसाय के रूप में अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

फाउंडेशन के सदस्य निलेय पारिख ने बताया कि संस्था भविष्य में तीर्थन घाटी के अन्य गांवों में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य निलेय पारिख, प्रशिक्षक विजय, समाजसेवी पूर्ण चंद, अपना घर होमस्टे के संचालक ठेबा राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की सैद्धांतिक जानकारी के साथ जैविक एवं अजैविक विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

एचवीटी फाउंडेशन की इस पहल को तीर्थन घाटी के ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत कांगड़ा में 227 करोड़ रुपये व्यय . कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: संजय रत्न

एएम नाथ। धर्मशाला, 5 फरवरी: जिला कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं विधायक संजय रत्न ने आज धर्मशाला में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिश्वत नहीं लेने पर पटवारी को कुर्सी से घसीटकर पीटा ..पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है जांच : एसपी

एक मामले में झूठी रिपोर्ट तैयार करने का दबाव  बनाने का आरोप एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के सिल्लाघ्राट पटवार सर्कल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए बुरी खबर : सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय काम करते

चंडीगढ़ : विदेश में काम करने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए बुरी खबर है। खासकर सऊदी अरब में काम करने वालों के लिए, क्योंकि सऊदी अरब में काम करने के नियम बदल...
हिमाचल प्रदेश

स्ट्राॅबेरी की खेती से प्रति माह अर्जित कर रहे 45 से 50 हज़ार रूपये : विवेक जोशी प्राकृतिक विधि से तैयार कर रहे विंटरडाॅन व कामारौसा किस्म की स्ट्राॅबेरी

स्ट्राॅबेरी की खेती से विवेक को मिल रही एक अलग पहचान ऊना – केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर बेराजगार युवा आत्मनिर्भर होकर...
Translate »
error: Content is protected !!