राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित, प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने किया मार्गदर्शन

by

मैं नहीं, बल्कि आप’ के मूल मंत्र से समाज कल्याण में योगदान देने का किया आह्वान

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शनिवार को स्वयंसेवकों के लिए परिचयात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की मूल भावना, उद्देश्यों, आदर्श वाक्य और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने मुख्य वक्ता एवं संसाधन व्यक्ति के रूप में शिरकत करते हुए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।
डॉ. सलारिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का विकास करने का सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से युवाओं को समाज की वास्तविक परिस्थितियों को समझने और सामाजिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं, बल्कि आप’ निःस्वार्थ सेवा, त्याग, सहयोग और सामूहिक कल्याण की भावना को दर्शाता है। एक आदर्श स्वयंसेवक वही है, जो व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करे। उन्होंने स्वयंसेवकों से इस आदर्श वाक्य को केवल शब्दों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया।
डॉ. सलारिया ने कहा कि स्वयंसेवकों को स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा उन्मूलन तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे महाविद्यालय में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग समाज के हित में करें। उनके अनुसार एनएसएस युवाओं को जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जय श्री ने प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया का प्रेरणादायक मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य विचार साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वयंसेवकों से एनएसएस के आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा के कार्यों में पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर प्रो. दिनेश, डॉ. सौरभ मिश्रा, प्रो. शुभम डोगरा एवं प्रो. गुरदेव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाज सेवा, सामुदायिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे : जयराम ठाकुर

विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव बोले, पहले की तरह 90:10 अनुपात की तर्ज पर मिलेगा हिमाचल को लाभ, कार्यदिवस बढ़ाने से भी पहाड़ी राज्य को मिला फायदा एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाˈ के हाथ लगी सालों पुरानी पर्ची : लिखा था सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज, वायरल हो गया नुस्खा

सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर द्वारा 63 साल पहले लिखी पर्ची वायरल हो रही है. घर की सफाई के दौरान महिला को ये पर्ची मिली थी. साल 1962 में उसके परिवार के किसी शख्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिनों में लगभग 12 हज़ार से अधिक श्रद्धालु गण चंबा से रवाना : DC मुकेश रेपसवाल

नूरपुर, पठानकोट तथा भदरवाह के लिए जा रही है श्रद्धालुओं को निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों में श्री मणिमहेश यात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभायात्रा के साथ पालमपुर की राज्य स्तरीय ऐतिहासिक होली मेले का शुभारंभ

एएम नाथ। पालमपुर, 1 मार्च : पालमपुर में आयोजित पारंपरिक होली मेले का आज भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, लोक वाद्यों की मधुर धुनों और रंग-बिरंगी झांकियों के बीच निकली...
Translate »
error: Content is protected !!