तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी – कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिंह के पति, इस पेशे से हैं जुड़े

by

दिल्ली की नई सीएम बनकर आतिशी इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी।  इस वक्त पूरे देशभर की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली टिकी हुई है।  इसकी वजह है अरविंद केजरीवाल  का इस्तीफा और दिल्ली को उसका नया मुख्यमंत्री  मिलना। केजरीवाल मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी के साथ 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी को उसका नया सीएम मिलने वाला है। खबरें हैं कि सीएम पद के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया ने आतिशी मार्लेना सिंह  के नाम का प्रस्ताव रखा है, जिस पर विधायकों ने भी अपनी मुहर लगा दी है। ऐसे में आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। जल्द ही उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

रचने वाली हैं इतिहास :   आतिशी मार्लेना पार्टी का एक पावरफुल चेहरा हैं। साथ ही वह केजरीवाल की भरोसेमंद सहयोगी भी हैं। दिल्ली की नई सीएम बनकर वह इतिहास रचने जा रही हैं। यह तीसरी बार है जब दिल्ली की कमान किसी महिला के हाथों में होगी। आतिशी ले पहले स्वर्गीय सुषमा स्वराज और स्वर्गीय शीला दीक्षित ने दिल्ली की सत्ता संभाली थी। आइए जानते हैं दिल्ली की नई सीएम के परिवार में कौन कौन है।

आतिशी सिंह फैमिली  :   आतिशी मार्लेना का जन्म दिल्ली में 8 जून 1981 को हुआ था। उनके माता-पिता का नाम तृप्ता वाही और विजय सिंह है। दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। उनके माता पिता ने ही उनके नाम के बीच में मार्लेना जोड़ा था। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता मार्क्स और लेनिन से प्रभावित थे। ऐसे में उन्होंने दोनों नामों को मिलाकर अपनी बेटी के नाम के साथ ‘Marlena’ जोड़ दिया। लेकिन आतिशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने नाम से मार्लेना हटा लिया था, क्योंकि इस नाम से ये भ्रम फैल रहा था कि वह ईसाई हैं और विपक्षी इसको मुद्दा बना रहे थे।

कौन हैं आतिशी के पति  :  पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखने वालीं आतिशी ने प्रवीण सिंह (Praveen Singh) से शादी रचाई है। वह भी पंजाबी परिवार से आते हैं और क्षत्रिय हैं। पेशे से प्रवीण सिंह एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है। वह कॉर्पोरेट सेक्टर में काम चुके हैं। इसके बाद वह समाज सेवा में उतर गए। प्रवीण कम ही मीडिया के सामने नजर आते हैं।

आतिशी सिंह नेटवर्थ :   बात करें अगर आतिशी सिंह के नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास 1 करोड़ 41 लाख रुपये की संपत्ति है। 2019 के लोकसभा चुनावों में हलफनामे में उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी दी थी। इसके अलावा उनके पास पर 39 लाख रुपये की दो एफडी हैं। साथ ही उन्होंने 5 लाख से ज्यादा की इंश्योरेंस पॉलिसी ली है। दिल्ली की नई सीएम के पास कार, ज्वैलरी जैसी अन्य कोई संपत्ति नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में तूफान ने मचाई तबाही, ट्रक पर गिरा बरगद का पेड़; चालक समेत दो की मौत

नगरोटा बगवां :   हिमाचल  के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के तहत आती खाबा पंचायत में बीते रविवार की रात आए तूफान से बरगद का पेड़ ट्रक पर गिर गया। इससे ट्रक में बैठे...
article-image
पंजाब , समाचार

जिले में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने समीक्षा की : समूह विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक, विकास कार्यों की हर महीने होगी समीक्षा

योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश होशियारपुर, 27 नवंबर: जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक सेवाओं की प्रगति की समीक्षा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हवाई सम्पर्क विस्तार और शिमला व धर्मशाला को नियमित हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने को...
Translate »
error: Content is protected !!