थाईलैंड से 10 किलो गांजा लेकर पहुंचीं पंजाब की दो महिलाएं गिरफ्तार : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़

by

गयाजी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई; चार बैग में छिपाई थी नशीले पदार्थों की खेप, एक्स-रे जांच में खुलासा

गया। बिहार के गयाजी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब 10 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। महिलाएं थाईलैंड से चार बैग में नशीले पदार्थ छिपाकर लाई थीं। बुधवार (4 नवंबर) को एक्स-रे जांच के दौरान उनकी तस्करी का खुलासा हुआ।

एक्स-रे जांच में संदिग्ध दिखे चार बैग

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं बुधवार सुबह थाई एयरवेज की फ्लाइट से थाईलैंड से गयाजी एयरपोर्ट पहुंची थीं। वे सामान लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलने की तैयारी में थीं। इसी दौरान एक्स-रे मशीन में उनके बैग संदिग्ध नजर आए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोककर सामान की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान चार अलग-अलग बैग से करीब 10 किलो गांजा बरामद हुआ। इसे बैग के अंदर छिपाकर रखा गया था।

कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार

नशीले पदार्थ की बरामदगी के बाद कस्टम विभाग की टीम ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और गांजा जब्त कर लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों पंजाब की रहने वाली हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिलाएं किसके कहने पर गांजा लेकर आई थीं और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। अधिकारियों को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह हो सकता है। महिलाओं से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जरुरी वस्तुओं की दुकानों को छूट के आदेश जारी

होशियारपुर :  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अंतर्गत जिले में कुछ जरुरी वस्तुओं की दुकानों व गतिविधियों को सोमवार से शुक्रवार सांय पांच बजे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में खालसा कॉलेज माहिलपुर का दाखिला केंद्र का शुभांरभ : खालसा कॉलेज माहिलपुर में जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष फीस रियायत की व्यवस्था – प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह

गढ़शंकर , 27 मई :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर ने गढ़शंकर शहर और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, काउंसलिंग और नए सत्र में दाखिले की सुविधा देने के...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4.526 kg हेरोइन और ड्रग मनी सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स और हवाला के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गोइंदवाल जेल में बंद अर्शदीप के नेतृत्व में संचालित इस गिरोह को पुलिस ने कड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!