थाना कलां में टेलीमेडिसन सुविधा आरंभ, 30 हजार आबादी को मिलेगा लाभ, पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से लाभान्वित होंगे मरीज

by
ऊना – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थाना कलां में टेलीमेडिसन की सुविधा शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की उपस्थिति में टेलीमेडिसन केंद्र का शुभारंभ किया। थाना कलां में मुख्यंत्री की ओर से शिलान्यास पट्टिका का अनावरण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया। इस अवसर पर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा तथा एसडीएम विशाल शर्मा के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
थाना कलां में टेलीमेडिसन केंद्र शुरू होने से क्षेत्र की 30 हजार आबादी को लाभ होगा, जहां मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिलेगी। पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह मरीजों को मिलेगी, जिससे उन्हें चंडीगढ़ व होशियारपुर सहित अन्य स्थानों पर जाने से निजात मिलेगी। साथ ही मरीजों को फोलो-अप के लिए भी बाहर के राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
टेलीमेडिसन केंद्र शुरू होने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि अब स्पेशलिस्ट सुविधाएं लोगों को थाना कलां में ही मिल पाएंगी। क्षेत्र के लोगों के लिए यह एक बड़ी देन सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। थानाकलां के साथ-साथ मंडी जिला के थुनाग तथा हमीरपुर जिला के अवाहदेवी में भी टेलीमेडिसन केंद्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया है। परियोजना के सफल क्रियान्वयन के बाद इस परियोजना को अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा तथा इसे विकास खंड के स्तर तक ले जाया जाएगा।
टेलीमेडिसन केंद्र की देखरेख टाटा कंपनी करेगी तथा कंपनी का एक टेक्निशयन केंद्र पर तैनात रहेगा। इस बारे में सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि मरीज के सभी टेस्ट यहीं पर कराए जाएंगे और उन रिपोर्ट के पीजीआई चंडीगढ़ के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के साथ साझा किया जाएगा तथा उसके बाद ही मरीज को दवाई मिलेगी। इस कार्य के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में डॉ. वीरेंद्र गर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
थाना कलां में मरीजों के लिए डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज सीएचसी थाना कलां में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। लगभग 5 लाख रुपए की लागत से एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यहां पर मरीजों को निशुल्क एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। यहां पर तकनीकी सहायक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले यह सुविधा यहां पर नहीं थी तथा क्षेत्र के लोगों की मांग पर इसे यहां स्थापित किया गया है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, बीएमओ डॉ. एचएल कालिया सहित सीएचसी का स्टाफ उपस्थित रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय: जगत सिंह नेगी

हारचक्कियां में उपतहसील भवन की साइट का भी किया निरीक्षण, शाहपुर विस के ठेहड़ में लोक भवन तथा पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास धर्मशाला, शाहपुर 02 अक्तूबर। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने की तैयारी – भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल : किसानों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर माहौल गर्म

चंडीगढ़ :  किसान संगठनों के पंजाब बंद के बीच खनौरी बॉर्डर पर आज चहल-पहल काफी ज्यादा बढ़ गई है।  यहां पर काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध के दुकानदारों को दी जाएगी खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग : DC अमरजीत सिंह

रोट बनाने की तिथि और इसकी गुणवत्ता की अवधि भी दर्शाई जाएगी रोहित राणा ।  हमीरपुर 20 नवंबर। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद एवं रोट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए नादौन तैयार : 3 को आरएस बाली करेंगे उदघाटन, 5 को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे समापन – DC हेमराज बैरवा

देश-विदेश की टीमों के स्वागत के लिए सजने लगा नादौन का रामलीला ग्राउंड, 5 नवंबर को अनुज शर्मा और गौरव कौंडल जैसे कलाकार भी मचाएंगे धमाल नादौन 01 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!