दर्दनाक हादसा : तीन की मौत, मां-बेटी घायल-मिनी बस ने बाइक रेहड़े में मारी जोरदार टक्कर

by

कपूरथला : पंजाब में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, कपूरथला में धुंध के कारण फगवाड़ा-होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के नजदीक शनिवार की सुबह एक मिनी बस व बाइक रेहड़े में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे एक ही परिवार के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि डेढ़ साल की बच्ची समेत दो जख्मी हो गए।

कपूरथला में धुंध के चलते फगवाड़ा-होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के नजदीक शनिवार की सुबह एक मिनी बस व बाइक रेहड़े में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई] जबकि डेढ़ साल की बच्ची समेत दो जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना रावलपिंडी के एसएचओ  किरपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार गांव विर्क निवासी रामपाल ने बताया के बलवीर कालोनी होशियारपुर निवासी उनके रिश्तेदार गरीबदास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उन्हें मिलने के लिए बाइक रेहड़े पर सवार होकर आए थे। उसने बताया कि यह लोग जब वापस होशियारपुर जा रहे थे तो गांव जगजीतपुर के निकट बाइक रेहड़े की एक मिनी बस के साथ टक्कर हो गई।  वहीं मौके पर पहुंचे थाना रावलपिंडी के  एसएचओ  किरपाल सिंह के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे बलवीर कालोनी होशियारपुर के रहने वाले एक परिवार के 5 लोग बाइक रेहड़े पर सवार होकर जब फगवाड़ा से वापस होशियारपुर जा रहे थे। गांव जगजीतपुर के निकट उनके बाइक रेहड़े की एक निजी मिनी बस के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई।  एसएचओ  ने बताया कि इस दुर्घटना में गरीबदास, उसकी सास फूलवती व उसके तीन साल के बच्चे मनप्रीत की मृत्यु हो गई।

 मां-बेटी अस्पताल में भर्ती :   इस हादसे में रजनी पत्नी गरीबदास और उसकी डेढ़ वर्षीय लड़की गुरप्रीत घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने ने बताया कि निजी मिनी बस एक मिल की लेबर को ले जाने का काम करती है। बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। एसएचओ किरपाल सिंह ने यह भी बताया कि घायल रजनी के बयान पर मिनी बस ड्राइवर जसविंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसको राउंडअप भी कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्सिंग छात्रा अंजना की मौत : गुस्साए परिजनों ने घेरा मंडी का SP ऑफिस

एएम नाथ।  मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 23 अक्तूबर की रात को सुंदरनगर के एक निजी नर्सिंग संस्थान के हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत...
article-image
पंजाब

दिल्ली की नवनिर्वाचित सरकार को उस की जिम्मेदारी बताने से पहले पंजाब में अपनी जिम्मेदारी तैय करवाये आप नेता : तीक्ष्ण सूद

तीन दिन पहले बनी सरकार पर महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने का दबाव डालने की बजाए भगवंत मान से 3 साल का हिसाब चुकता करवाया जाए : सूद होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान 10 दिन तक जापान में रहेंगे : पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों को करेंगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार से 10 दिन के लिए जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जापान की शीर्ष कंपनियों को पंजाब में निवेश और उद्योगपतियों को राज्य सरकार की तरफ से आयोजित...
article-image
पंजाब

पंचायती राज पैंशनर्स ने डायरैक्टर कार्यालय मोहाली के समक्ष लगाया धरना

गढ़शंकर : पंचायती राज पैंशनर्स की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों की पूर्ति करवाने हेतु पैंशनर्स संगठनों की संयुक्त कमेटी की अगुवाई में पंचायती राज पैंशनर्स द्वारा डायरैक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!