दलाई लामा से मिले हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे … किन्नौरी टोपी पहनाकर किया सम्मानित

by

तिब्बत के समर्थन में दशकों के योगदान की सराहना; दलाई लामा ने बताया पुराना और भरोसेमंद मित्र

एएम नाथ। मैक्लोडगंज। हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में रविवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने आधिकारिक निवास पर हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे से मुलाकात की। इस दौरान दलाई लामा ने उन्हें हिमाचल की पारंपरिक किन्नौरी टोपी पहनाकर सम्मानित किया और तिब्बत के समर्थन में उनके लंबे योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने गेरे को अपना पुराना और भरोसेमंद मित्र बताया।

मुलाकात के दौरान दोनों ने हाथ थामकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। तिब्बती परंपरा के अनुसार माथे से माथा मिलाकर स्नेह भी जताया। रिचर्ड गेरे ने दलाई लामा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

दलाई लामा ने कहा कि करुणा, आपसी भाईचारे और विश्व शांति का संदेश फैलाने में रिचर्ड गेरे का योगदान सराहनीय है। उन्होंने तिब्बती संस्कृति और मानवाधिकारों के समर्थन में गेरे के दशकों लंबे समर्पण की भी प्रशंसा की।

1980 के दशक से तिब्बत के समर्थन में सक्रिय

रिचर्ड गेरे 1980 के दशक से दलाई लामा के अनुयायी और तिब्बती मुद्दे के मुखर समर्थक रहे हैं। वह इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत (आईसीटी) के अध्यक्ष भी हैं। इस संगठन के माध्यम से वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिब्बत की सांस्कृतिक पहचान, मानवाधिकारों और अहिंसा का मुद्दा उठाते रहे हैं।

चार दशक से अधिक पुरानी है दोस्ती

दलाई लामा और रिचर्ड गेरे की दोस्ती चार दशक से भी अधिक पुरानी है। गेरे लंबे समय से तिब्बती समुदाय के अधिकारों और उसकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सक्रिय हैं। रविवार को हुई यह मुलाकात दोनों के पुराने संबंधों और साझा प्रतिबद्धताओं को एक बार फिर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा परिसर में गूँजा विपक्ष का हल्लाबोल : एंट्री टैक्स और सेस वृद्धि के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने मंगलवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में भारी वृद्धि और पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने के निर्णय के विरोध में विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए डीसी राघव शर्मा

ऊना: 12 अगस्त: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना, डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना, डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना व राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम का सुक्खू पर निशाना….बोले- ‘दावे सड़क से विधानसभा तक, प्रस्ताव आलाकमान तक नहीं’

एएम नाथ।  शिमला, 27 सितंबर। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह

हमारी आंगनवाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर चलेगा कुपोषण के खिलाफ विशेष अभियान पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास को लेकर जिलेभर में होंगी जागरूकता गतिविधियां एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा में 9 सितंबर से 8...
Translate »
error: Content is protected !!