पर्यटकों की कार बनी आग का गोला… तीनों ने कूदकर बचाई जान

by

बगलामुखी मंदिर में माथा टेककर लौट रहे थे दिल्ली; बोनट से धुआं निकलते ही चालक ने रोकी कार, देखते ही देखते वाहन जलकर राख

रोहित जसवाल।  ऊना। ऊना-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर नंदपुर में शनिवार देर रात दिल्ली के पर्यटकों की सियाज कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कार में सवार तीनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर राख हो गया।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के तिलक नगर निवासी अनीश कुमार, अंशुल मित्तल और चंद्र चोपड़ा श्री बगलामुखी माता मंदिर में माथा टेकने के बाद शनिवार रात कार से दिल्ली लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जब वे नंदपुर पहुंचे तो चालक ने कार के बोनट से धुआं निकलते देखा।

खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी। इसके बाद तीनों लोग बाहर निकल आए। देखते ही देखते कार में आग भड़क उठी और कुछ ही समय में वाहन आग की लपटों में घिर गया।

दमकल टीम के पहुंचने से पहले जल चुकी थी कार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी बुलाई गई, लेकिन दमकल कर्मियों के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तीनों पर्यटक सुरक्षित

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि कार में सवार तीनों पर्यटक सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित में फेल तो टेंशन नहीं, परिणाम पास ही आएगा – बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई से एचपी बोर्ड में आए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दी

रोहित जसवाल। शिमला  : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में गणित विषय में कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम पास ही आएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबे समय से पुलिस जिला बद्दी में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बदले न जाने पर हाईकोर्ट तल्ख : कुछ अधिकारी व कर्मचारी पिछले 15 सालों से दिए गए स्टेशन पर तैनात

एएम नाथ। शिमला : पुलिस जिला बद्दी के पुलिस स्टेशनों की कार्यप्रणाली पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। एक मामले की सुनवाई के दौरान प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश त्रिलाक चौहान और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी को स्वस्थ्य और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना आवश्यक: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। देहरा  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला पुलिस देहरा द्वारा शुरू किए गए ‘कानून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

302 गाड़ियां व 125 दौपहिया वाहनों की धर्मशाला बस अड्डे के पास जल्द बनेगी बहु मंजिला पार्किंग

धर्मशाला, 28 नवम्बर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग जल्द बनकर तैयार होगी। नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त और एमडी धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अनुराग चंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!