7-7 साल की सजा सुनाई :सपा नेता आजम खान और उसकी पत्नी व बेटे को, दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले कोर्ट ने पूरे परिवार को दोषी करार देते हुए

by

रामपुर : सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले कोर्ट ने पूरे परिवार को दोषी करार देते हुए परिवार के तीनों सदस्यों को 7-7 साल की सजा सुनाई गई है।
आज ही तीनों को कोर्ट से सीधे जेल भेजा जाएगा। रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने ये आदेश दिया है। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें जीत भी मिली थी। उनके विरोधी उम्मीदवार और बीएसपी नेता नवाब काजिम अली खान ने अब्दुल्ला की उम्र को लेकर हाई कोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला की उम्र विधायकी चुनाव लड़ने की नहीं है।

कोर्ट ने अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण पत्र को बताया था फर्जी : शैक्षिक प्रमाण पत्रों में अब्दुल्ला की जन्म तिथि 1 जनवरी 1993 है जबकि उनके बर्थ सर्टिफिकेट में 30 सितंबर 1990 थी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए अब्दुल्ला की ओर से पेश किए गए जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी पाया था और स्वार सीट से उनका चुनाव रद्द कर दिया था। कोर्ट ने पाया था कि साल 2017 में चुनाव लड़ने के दौरान अब्दुल्ला की उम्र 25 साल से कम थी।
25 साल से कम थी अब्दुल्ला की उम्र : 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने के दौरान अब्दुल्ला की उम्र 25 साल से कम थी। लेकिन फिर भी वो फर्जी प्रमाण पत्र के दम पर चुनाव लड़े। रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से अब्दुल्ला आजम ने जब विधानसभा का चुनाव लड़ा था तो शफीक अंसारी उनके प्रस्तावक थे। अब शफीक अंसारी अपना दल में हैं और स्वार से अपना दल के विधायक बन गए हैं। हालांकि, 2017 में स्वार सीट से अब्दुल्ला आजम ही चुनाव जीते थे। इसके बाद इस मामले में एक नया मोड़ आया। रामपुर से बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में रामपुर के गंज थाने में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मामला दर्ज कराया, जिसमें आजम खान और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा को भी आरोपी बनाया गया था। अब कोर्ट ने आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा को दोषी पाया है और तीनों को 7-7 साल की सजा सुनाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मास्टर जसवीर सिंह जिला स्तर पर सम्मान : शिक्षा के क्षेत्र में डाले गए विशेष योगदान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा स्पीकर संधवां द्वारा होशियारपुर पुलिस लाइन में सम्मानित

गढ़शंकर, 18 अगस्त : ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पद्दी सूरा सिंह के मुख्याध्यापक जसवीर सिंह को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में डाले गए विशेष योगदान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10-15 दिन में जिला ऊना को मिलेगा एक और बड़ा तोहफाः बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से कम होंगे दवाओं के दामः बिक्रम ठाकुर

ऊना: 1 सितंबरः उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क मिला एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज ऊना में एक प्रैस वार्ता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ये देखें कि आपके नीचे जमीन कितनी बची – पहले मुख्यमंत्री जिनकी सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ पहले छः माह में ही गिर चुका था : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रैली में मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी नेताओं द्वारा प्रयोग की गई भाषा शैली को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि...
article-image
पंजाब

एडवोकेट पंकज कृपाल की माता का चंद्र प्रभा कृपाल का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार : भिन्न राजनीतिक ,समाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के साथ किया शोक व्यक्त

गढ़शंकर। कांग्रेसी नेता और बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल की माता का चंद्र प्रभा कृपाल का नम आखों के साथ अंतिम संस्कार शिवपुरी, महेशयाना गढ़शंकर में किया गया। उनकी चिता को...
Translate »
error: Content is protected !!