लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे सचिन उर्फ बच्ची को पंजाब पुलिस ने पकड़ा : 4 पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस भी बरामद

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है जब पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे सचिन उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए सचिन उर्फ बच्ची के पास से 4 पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने सचिन उर्फ बच्ची को आज सुबह 4 बजे खरड़ के लांडरा रोड से धर-दबोचा। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की गिरफ्त में आया सचिन उर्फ बच्ची गैंग के सदस्यों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देता है। एजीटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर उसकी नापाक प्लानिंग का भंडाफोड़ कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन उर्फ बच्ची को अपने आकाओं से कुछ लक्ष्य मिले थे और वह हमला करने की फिराक में था। हालांकि, समय रहते सचिन को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया, जिससे उसके प्लानिंग पर पानी फिर गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 पिस्तौल और 12 कारतूस भी बरामद किए हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर आरोप है कि वह गिरोह के सदस्यों को रसद सहायता और ठिकाने उपलब्ध कराने में शामिल था।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ अपने आकाओं द्वारा दिए गए लक्ष्यों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, हमले के बारे में और जानकारी नहीं मिल पाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसपा की ओर से 18 जून को श्री खुरालगढ़ साहिब में किया जाएगा रोष प्रदर्शन : एडवोकेट पलविंदर माना

एएम नाथ । होशियारपुर : होशियारपुर जिले के गांव भुलेवाल गुजरां में एक मीटिंग हुई, जिसमें मुख्य अतिथि हलका चब्बेवाल के प्रभारी एडवोकेट पलविंदर माना पहुंचे। इस मीटिंग में 18 जून को पंजाब संभालो...
article-image
पंजाब

प्रिंट मीडिया में 19 व 20 फरवरी को विज्ञापन प्रकाशित करवाने से पहले प्री- सर्टिफिकेशन जरुरी : जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 17 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार 19 व 20 फरवरी को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित करवाने से...
article-image
पंजाब

अव्यवस्था और अधर्म बढ़ने पर ईश्वर किसी न किसी रूप में लेते हैं अवतार : वेदांत आचार्य स्वामी चेतनानंद महाराज काशीवाले

भूरीवालों की गुरगद्दी शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के कार्यों में जुटी : बुध सिंह चौहान गढ़शंकर, 20 अक्टूबर। श्री सतगुरु ब्रह्मसागर महाराज भूरीवाले परंपरा के अंतर्गत श्री लालपुरी धाम, कोट बीत स्थित ब्रह्म निवास...
Translate »
error: Content is protected !!