दलित चेतना मंच” की ओर से “दलित महा पंचायत” 6 दिसंबर को- डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस को समर्पित कार्यक्रम

by
दलित समाज को आ रही चुनौतियों पर होंगी चर्चा
जालन्धर /होशियारपुर, दलजीत अजनोहा  :   भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रतन बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर “दलित चेतना मंच” की ओर से “दलित महा पंचायत”
का आयोजन शुक्रवार 6 दिसंबर, 2024 को सुबह 10 बजे मोहन पैलेस, मास्टर तारा सिंह नगर, नई कचहरी के पास, जालंधर में किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए दलित चेतना मंच के उपाध्यक्ष मंजीत बाली एवं महासचिव एडवोकेट विशाल बजाज ने बताया कि मौजूदा समय में दलित समाज  बहुत समस्याएं से जूझ रहा है और अपने आपको असहाय समझ रहा है। इस महापंचायत में चुनौतियों के समाधान के लिए चर्चा होगी।
श्री बाली ने बताया कि श्री विजय सांपला चेयरमैन दलित चेतना मंच विशेष रूप में शामिल होकर हमारा मार्गदर्शन करेंगे ।
एडवोकेट विकास बडैच बात करते हुए जानकारी दी कि पंजाब भर से बड़ी भारी संख्या में दलित समाज के कार्यकर्ता पहुँचेंगे और अपने विचार रखेंगे ।
 उन्होंने दलित समाज से निवेदन करते हुए कहा कि दलित वर्ग के लोग ज़्यादा से ज़्यादा संख्या से हमारी संस्था दलित चेतना मंच से जुड़ें ताकि हम दलित समस्याओं के समाधान के लिए, उनके उत्थान के लिए और पीड़ित लोगों के सहायता के लिए उनकी की सहायता कर सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी दरबार में चढ़ा तीन दिनों में 25 लाख 98 हजार चढ़ावा

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। गर्मियों के मौसम में श्रद्धालुओं की तादाद ज्यादा होती है, जबकि सर्दियों में श्रद्धालुओं की...
article-image
पंजाब

छात्र द्वारा आत्महत्या के लिए जिम्मेवारों की गिरफ्तारी को लेकर नर्सिंग कॉलेज के सामने छात्रों का धरना : प्रबंधक डॉ जंग बहादर सिंह राय ने कहा जो भी शुल्क लिया गया वह विश्वविद्यालय के नियमों के तहत लिया

गढ़शंकर, 19 अक्टूबर: पुलिस द्वारा गुरसेवा नर्सिंग कॉलेज के खुदकुशी करने वाले छात्र आशिक खान के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के कारण रोष व्यक्त करते हुए छात्रों ने कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनाथ सिंह का सर्वदलीय बैठक में बड़ा बयान – पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीओके और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर स्ट्राइक की गई। वहीं अब...
article-image
पंजाब

आरेंज अलर्ट : पंजाब में तीन दिन भारी वर्षा की चेतावनीI

लुधियाना: 19 जुलाई :मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से मंगलवार से पंजाब में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!