दलेंई में इशांत भारद्वाज के भजनों में जमकर झूमे लोग, भावना जरयाल ने भी खूब नचाये लोग : काकु राम ठाकुर ने स्थापित की मां भद्रकाली की मूर्ती

by

चम्बा/साहो, 28 नवंबर : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव दलेंई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में अष्टधातु से बनी भव्य मूर्ती की स्थापना की गई । इस मूर्ति की स्थापना हिमाचली लोकगायक काकु राम ठाकुर ने अपने पैतृक गांव दलेई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में की गई । दिन में हवन पूजा पाठ करने के पश्चात मूर्ति स्थापना की गई । भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें करीबन दो हजार लोगों नें प्रसाद ग्रहण किया । शाम को जागरण का भी आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के नामी कलाकारों ने मां के चरणों में हाजरी लगाई ।
इस मौके पर गायक इशांत भारद्वाज, भावना जरयाल, जितेंद्र पंकज शर्मा, सुनील शाष्त्री ,करन आर्या, लक्की ठाकुर, रज्जी ठाकुर , कुमार मनु , विक्की मांडला , मनीशा सूर्यवंशी,मधु, मुसादा गायक जग्गो राम के आलावा कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा और खूब नचाया ।
वहीं इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने सर्वप्रथम मंदिर में माथा टेका उसके बाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी को बधाई भी दी ।
कार्यक्रम के आयोजक काकु राम ठाकुर ने बताया कि मां दलेंई वाली के प्रति उनकी अनन्य श्रद्धा है । आज जहां भी पहुंचा हूं यह उनके ही आशिर्वाद से हूं । इसलिये हमने इस मूर्ति की स्थापना अपने पैतृक गांव में स्थित मंदिर में की है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंदिरों के धन को लेकर सरकार नीयत खराब, हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत : जयराम ठाकुर

सरकार चलाने के बजाय धर्मार्थ कार्यों में ही खर्च हो मंदिरों का पैसा सत्ता में आते ही सुख की सरकार की नज़र मंदिर की संपत्ति पर थी सनातन को लेकर मुख्यमंत्री बार-बार जाहिर कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटर पर सेब ढोए जाते थे आज से पहले – अब तो पानी भी ढोया जाता : ठियोग पानी कांड में यह चीज स्पष्ट – डॉ राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खैंचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बलवंत सिंह और अजय कुमार सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त

धर्मशाला  : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत बलवंत सिंह विभाग में 29 वर्षो से अधिक सेवाएं देने के बाद आज जिला लोक संपर्क कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से सेवानिवृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का किया लोकार्पण

शिमला 25 सितम्बर – कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने आज शिमला स्थित बालूगंज में कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का जीर्णोद्धार के उपरांत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!