दसूहा नज़दीक हुए कत्ल के 3 आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 29 जुलाई : होशियारपुर पुलिस द्वारा प्रेसनोट जारी कर बताया गया है 26 जुलाई को कोर्ट परिसर दसूहा के नजदीक हुए कत्ल के आरोप में 3 आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रेसनोट में बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के निर्देश अनुसार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, डीएसपी दसूहा जगदीश अत्री, डीएसपी शिव दर्शन सिंह की अगुवाई में सीआईए स्टाफ होशियारपुर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह व एसआई हरप्रेम सिंह एसएचओ दसूहा द्वारा 26 जुलाई को दर्ज मुकदमा 103,109,3(5) बी एन एस के तहत में आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अपने सूत्रों की सहायता से इस केस में वंशित 3 आरोपियों को 48 घँटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया गया है कि 26 जुलाई को दसूहा के गांव बाजवा के नजदीक सड़क पर खड़े दो लोगों पर तीन नकाबपोश हमलावरों ने तलवारें से हमला कर घायल कर दिया था। इस मे घटना में इलाज के दौरान सतविंदर सिंह उर्फ सती निवासी बाजवा की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि पिंदर वासी कबीरपुर की मिरतक के साथ पुरानी रंजिश थी जिसके चलते पिंदर ने अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र फौजी, जसविंदर सिंह उर्फ मोनू पुत्र कश्मीर सिंह वासी डफर थाना गडदीवाला और कनिष्ठ पुत्र संजीव कुमार वासी खान खन्ना थाना मुकंदपुर से मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि अमनदीप सिंह उर्फ अमन के विरुद्ध पहले भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार : 109 नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन

फ़तेहगढ़ साहिब  : पंजाब सरकार, जो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा संचालित है, ने आज 109 नए आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस कदम से राज्य...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर: कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया हत्याकांड का आरोपी करण डिफॉल्टर ढेर

मोहाली : मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने पुष्टि की है कि कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया की हत्या के आरोपी गैंगस्टर करण को मुठभेड़ में मार गिराया गया। यह घटना न्यू चंडीगढ़ के...
पंजाब

पंजाब सरकार ने चार सालों में चुनाव पत्र के 85 प्रतिशत वायदे किए पूरे, 50 करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे 7 वर्किंग वूमैन होस्टल, 11 करोड़ रुपए जारी : अरुणा चौधरी

होशियारपुर :  पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने आज यहां कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अपने चुनाव पत्र में किये वायदों में से 85 प्रतिशत वायदे पूरे कर...
Translate »
error: Content is protected !!