दिनदहाड़े मर्डर…. पार्क में युवक को गोली मारी, एक्टिवा सवार हमलावर फरार

by

लुधियाना : जमालपुर इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का शव एक पार्क में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रदीप बिल्ला के रूप में हुई है. वह राम नगर भामियां का रहने वाला था. प्रदीप रोज की तरह पार्क में टहलने के लिए आया था, तभी यह वारदात हुई।

कैसे हुई वारदात :  प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था. इसी विवाद के दौरान एक्टिवा मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और प्रदीप पर गोली चला दी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने जब प्रदीप को खून से लथपथ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

एडीसीपी जशन गिल ने बताया कि पुलिस को शाम करीब 4:30 बजे घटना की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल :  दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से जमालपुर और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है. स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं. उनका कहना है कि खुलेआम गोली चलना बेहद गंभीर मामला है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने जनता के पैसे अच्छी जिंदगी (ठाठ-बाट वाली) जी – केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 3 करोड़ 69 लाख का वार्षिक रखरखाव का आता था खर्च : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा  ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमा पार्टी  के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा व दर्पण साहित्य सभा द्वारा शख्सियतों का सम्मान

गढ़शंकर, 29 जनवरी : आज दोआबा साहित्य सभा और दर्पण साहित्य सभा ने मेजर सिंह मौजी पुस्तकालय गढ़शंकर में विशेष समारोह आयोजित कर प्रोफेसर संधू वरियाणवी तथा विशाल पनाम को सम्मानित किया। प्रोफेसर संधू...
article-image
पंजाब , समाचार

स्मगलिंग व गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ अवैध हथियारों की स्मगलिंग के आरोप में मुहम्मद शमशाद अंसारी पुत्र मुहम्मद अहिषाद अंसारी गिरफ्तार

गढ़शंकर – डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई मुहिम व एसएसपी होशियारपुर के निर्देश पर स्मगलिंग व गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने के अभियान को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक ने खालसा कॉलेज में नेत्रदान पर सेमिनार लगाया 

गढ़शंकर, 7 सितंबर: रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर ने नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नेत्रदान पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!