दिनेश कौशल बने बददी शहरी निकाय प्रकोष्ठ के मण्डल संयोजक

by

बी.बी.एन. 8 फरवरी (तारा) : भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन शहरी निकाय प्रकोष्ठों ने मण्डल संयोजकों और सह संयोजकों नियुक्तियां की घोषणा कर दी है। जिला संयोजक लोकेश दत्ता ने बताया कि शहरी निकाय प्रकोष्ठ, मंडलो के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा उपरांत मंडलीय शहरी निकाय प्रकोष्ठ की नियुक्तियां को अंतिम रूप दिया है। जिसमे दून मंडल में दिनेश कौशल (काकू)को सयोंजक, आज्ञा राम ठाकुर सह संयोजक, राकेश गुप्ता, मंजीत सिंह व रणधीर कुमार को सह संयोजक बनाया गया है। सोलन विधानसभा क्षेत्र के सोलन मंडल से सयोंजक विनोद गुप्ता व सह संयोजक उमा शंकर अग्रवाल को बनाया गया है। कंडाघाट मंडल से सुरेंदर सेठी सयोंजक, राज कुमार शर्मा सह संयोजक, योगेश आनंद व जितेंद्र वर्मा को सदस्य बनाया है। नालागढ़ मंडल से शहर शर्मा सयोंजक, तारा अवस्थी सह संयोजक, यशपाल शर्मा, सुनीता व प्रेम लता को बनाया है। अर्की मंडल से भावना गुप्ता सयोंजक, हेमलता कौशल सह संयोजक, भारती वर्मा, कांता शर्मा व धनवंती भारद्वाज को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार कसौली विधानसभा के परवाणू शहरी निकाय से राम ध्यान सिंह सयोंजक, नवनीत ठाकुर सह संयोजक तथा विजय वर्मा व सुदामा गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। जिला सयोंजक ने बताया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित ऋणों को प्राथमिकता दें बैंक – उपायुक्त

ऊना, 20 जून – जिला में स्वरोजगार योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित ऋणों को सभी बैंक प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत दें ताकि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में बेराजगारी की चुनौती से...
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कर्मचारियांे को कोरोना सुरक्षा नियमों बारे एसओपी जारी, उलंघन पर होगी नियमानुसार कार्यवाही: डीसी

ऊना  : सरकारी कार्यालयों में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एसओपी जारी की गई है। यह दिशानिर्देश आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 33 व 34 के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक : इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये नकद और गहने जब्त किए गए। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उनके साथियों, अपोलो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने सनवाल स्कूल में बांटा बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई का ज्ञान

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनवाल में बच्चों, अध्यापकों...
Translate »
error: Content is protected !!