दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर नोटों का ढेर मिलने पर राज्यसभा में बवाल : 55 सांसदों ने पत्र लिखकर कर दी यह डिमांड

by
दिल्ली :  राज्यसभा में आज की कार्यवाही शुरू होते ही दिल्ली हाई कोर्ट जज के घर मिले नोटों के ढेर का मुद्दा उठा. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस मामले को उठाते हुए सभापति से कहा कि 55 सदस्यों ने आपको पत्र लिखकर यह मांग की है कि केंद्र सरकार न्यायपालिका की अकाउंटेबिलिटी बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए।
दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले में आग लग गई थी. वह घर पर नहीं थे. ऐसे में परिवारवालों ने फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को बुलाया. आग पर काबू पाने के दौरान दमकल कर्मियों को बंगले के अंदर बड़ी मात्रा में नोटों का ढेर दिखा. इसके बाद यह बात बड़े अधिकारियों तक पहुंची और फिर सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंच गया।
जस्टिस यशवंत वर्मा का फौरन ट्रांसफर
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने फौरन कॉलेजियम की बैठक बुलवाई और जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट कर दिया. जस्टिस वर्मा पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही पदस्थ थे।
आगे क्या होगा?
क्या यह मामला ट्रांसफर पर ही खत्म हो जाएगा या जस्टिस वर्मा पर आगे एक्शन होगा? यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अपने स्तर पर होने वाली जांच में क्या निष्कर्ष निकालता है. संभव है कि जांच में अगर जस्टिस यशवंत वर्मा खुद को नहीं बचा पाते हैं तो उनसे इस्तीफे की मांग हो. इस्तीफा न देने पर संसद में उनके खिलाफ महाभियोग लाया जा सकता है. बता दें कि महाभियोग लाकर ही किसी सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जस्टिस को उनके पद से हटाने का प्रावधान है।
जस्टिस यशवंत वर्मा के पद से हटने के बाद उन पर अन्य कार्रवाई की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल, इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कदम उठाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान के साथ जंग पर ‘ब्रेक’! ट्रंप का बड़ा ऐलान- 5 दिनों तक पावर प्लांट पर नहीं होगा कोई हमला

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेलते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों को टालने की घोषणा की है. उन्होंने अमेरिकी रक्षा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जल्द ही देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा , कांग्रेस नेता सदमे और उलझन में : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में  200 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए सराही में लोक निर्माण विभाग का कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग, ग्राम पंचायत सूरी...
article-image
पंजाब

13th State Conference of Democratic

New Leadership Elected Unanimously – Subhash Mattu as President, Dr. Kanwaljeet Kaur as General Secretary, and Sarabjit Kaur as Treasurer Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 20 The 13th State Conference of the All India Democratic Women’s Association...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कवयित्री और शिक्षिका अनुपमा शर्मा द्वारा लिखित कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का मुख्यमंत्री सुक्खू ने विमोचन किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युवा कवयित्री और शिक्षिका अनुपमा शर्मा द्वारा लिखित कविता संग्रह ‘बुरांश: द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कविता भावों की...
Translate »
error: Content is protected !!