दुकान खोलेगा दोबारा तो होगी करवाई चौकी इंचार्ज कोटफातुही की चेतावनी

by
किरयाना दुकान को बंद कराने गए एसएसआई को दुकानदार की धमकी सरकार हमारी नही करेंगे दुकान बंद….कोटफातुही का मामला।
गढ़शंकर- कोरोना के बढ़ रहे प्रभाव से लोगों को बचाने के लिए यहां सरकार व स्थानीय प्रशासन द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है वही दुकानदारों के लिए भी दुकानें खोलने के लिए दिन अनुसार समयसीमा तय की गई है लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार पुलिस प्रशासन के आशीर्वाद से दुकान खोलने के तय दिन के विपरीत दुकानें खोलकर शरेआम प्रशासन व सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं जिन्हें देखकर भी पुलिस अधिकारी अनभिज्ञता जता रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है यहां एक दुकानदार जिसे सत्ताधारी पार्टी के नेता का आशीर्वाद प्राप्त है वह बुधवार को अपनी किरयाना की दुकान खोलकर प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा था जब इसकी जानकारी कोटफातुही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह को मिली तो वह उक्त दुकान को बंद कराने पुहंचे तो दुकानदार ने धौंस जताते हुए अपनी सरकार होने की धमकी दी जिसपर चौकी प्रभारी के साथ उक्त दुकानदार की तकरार भी हुई जो इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोटफातुही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने दुकानदार को सरकारी आदेशों के विपरीत दुकान खोलने के लिए की जाने वाली करवाई के बारे में बताया तो दुकानदार ने दुकान बंद कर ली। इस संबंध में एएसआई विक्रम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी किए दिशा निर्देशों की पालना कराई जाएगी और इन आदेशों को तोड़ने वाले के विरुद्ध कड़ी करवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि उक्त दुकानदार को चेतावनी दे दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हथियार या हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले गीतों पर भी रहेगी पाबंदी : सार्वजनिक समागमों में हथियार ले जाने इसके सार्वजनिक व सोशल मीडिया पर प्रदर्शन पर लगी पाबंदी

होशियारपुर, 02 दिसंबर: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में सार्वजनिक एकत्रीकरण, धार्मिक...
article-image
पंजाब

63rd Principal Harbhajan Singh All

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.13 : The 63rd Principal Harbhajan Singh All India Football Tournament, being organized under the leadership of Kulwant Singh Sangha, President of Principal Harbhajan Singh Sporting Club, commenced today with great enthusiasm and...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया से फिरौती नैटवर्क को चला रहा आतंकी हरविंदर रिंदा

चंडीगढ़ : फिरौती को लेकर पंजाब में ही नहीं, कनाडा में भी भारतीय मूल के गैंगस्टरों ने एक बडा नैटवर्क फैलाया हुआ है। ऐसा ही एक नैटवर्क अब कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर बादल पर फायरिंग -बाल बाल बचे ,आरोपी की पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों ने उससे पिस्टल की बरामद

अमृतसर :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला किया गया है। स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर गोली चलाई गई है। वे श्री अकाल तख्त साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!