75 ग्राम नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

by

गढ़शंकर, 20 जुलाई : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के दिशा निर्देशों पर तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों अनुसार एसएचओ गढ़शंकर सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह के नेतृत्व में एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस चौकी बीनेवाल की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 75 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसओ सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने जानकारी देते बताया एएसआई कुलविंदर सिंह की पुलिस पार्टी ने तफ्तीश दौरान व्यक्ति की तलाशी ली तो उससे 75 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कथित दोषी की पहचान हरजीत कुमार उर्फ बल्ली पुत्र संजीव कुमार निवासी गांव रामपुर गढ़शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोषी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 22- 61-85 तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोषी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर गहराई से पूछताछ की जाएगी कि उक्त व्यक्ति किससे नशीला पदार्थ खरीदता है और आगे किन किन व्यक्तियों को बेचता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA मामले की हाईकोर्ट में में सुनवाई : केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 28 अगस्त को होगी सुनवाई

खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने उन पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि बढ़ाए जाने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट ने दिया झटका….चंडीगढ़ पुलिस को SIT बना चार हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश ….कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ मारपीट मामला

चंडीगढ़ : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ केस में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ पुलिस को यह जांच चार हफ्तों में पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!