दूर दराज के गांवों तक भी मदद पहुंचाएँ मदद, हम सहयोग को तैयार: जयराम ठाकुर

by

सराज विधान सभा के पंचायत प्रधानों से बैठक कर की हालत की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे जयराम ठाकुर, पूजा  कर प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

एएम नाथ। मंडी :  जयराम ठाकुर ने पवित्र सावन माह की संक्रांति के अवसर पर मंडी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बहुत सारे दानी सज्जन आ रहे है और वह लोगों को राहत सामग्री बांट रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात हैं और मैं सभी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि सब लोग अपने-अपने तरीके और क्षमता से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बहुत सारे इलाके हैं जहाँ पर पर्याप्त मदद लोगों द्वारा पहुंचाई गई हैं लेकिन बहुत सारे इलाके ऐसे हैं जहाँ पर पर्याप्त मदद नहीं पहुंची है। वहाँ पर लोगों को और भी मदद की ज़रूरत है। सड़क के पास वाले इलाक़ों में लोगों द्वारा खूब मदद पहुंचाई जा रही है लेकिन जो इलाक़े सड़क से दूर हैं वहाँ पर मदद पहुंचाने के सिलसिला थोड़ा कमजोर है। इसलिए मैं सभी दानी सज्जनों से आग्रह करता हूँ कि वह लोग अंदर के इलाक़ों में भी जाएँ और लोगों को राहत सामग्री वितरित करें।

जयराम ठाकुर ने इसके लिए दानी सज्जनों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाक़ों में लोगों तक उनकी राहत सामग्री बांटने के पहले यदि वह सलाह लें तो बहुत अच्छा रहेगा। यदि कोई दानी सज्जन राहत सामग्री बाँटने से पहले प्रशासन से संपर्क कर ले उनके साथ समन्वय स्थापित कर लें या हमसे वह परामर्श कर ले तो हम भी ऐसे लोगों की पूरी मदद करेंगे। इससे उनकी राहत सामग्री भी बंट जाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा भी होगा। साथ ही उन्होंने इस आपदा की घड़ी में निःस्वार्थ भाव से लोगों के साथ खड़े होने के लिए प्रदेश ही नहीं देश भर के दानी सज्जनों और संथाओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके कल्याण की प्रार्थना की।


जयराम ठाकुर ने आज सराज विधान सभा क्षेत्र के थूनाग और जंजैहली उपमंडल के ग्राम पंचायत प्रधानों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करने सहित राहत कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति साझा की और ज़रूरतों को प्राथमिकता के आधार पर रखा। पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने आपदा में नुकसान हुई हर चीज का ब्यौरा लिया। जिससे आपदा प्रभावितों के नुकसान और आवश्यकताओं को तय करके राहत की योजना को क्रियान्वित किया जा सके। इस बैठक एक दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आपदा राहत कार्य को अधिक प्रभावी, तेज़ और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने सहित प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने की दृष्टि से भी विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से संकट के इस दौरान पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ अपनी भूमिकाएं निभाने का आग्रह भी किया।
जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में मिड डे मील के लिए 2665 करोड रुपए और प्राकृतिक खेती के लिए 18 करोड रुपए जारी करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश का हर हमेशा सहयोग किया जा रहा है। हिमाचल के विकास में केंद्र सरकार हर संभव सहायता कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा भेजी गई धनराशि को वह बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का किया दौरा

एएम नाथ। शिमला/ नई दिल्ली  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रगति मैदान में आयोजित 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का दौरा किया। 14 नवम्बर से शुरू हुआ यह मेला 27...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल की समाप्त : मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को आश्वासन दिया नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस समाप्त नहीं

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ आज शिमला में आयोजित बैठक के बाद चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने चिकित्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान आयोजित हुआ फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम

एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा समस्त सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!