दूल्हे समेत चार लोगों की मौत : दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले में जा टकराई

by

अजीतवाल : मोगा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले में जा टकराई। इसमें दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया।
एक पल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ये हादसा मोगा के अजीतवाल के पास हुआ है।
दरअसल, सुखबिंदर सिंह कार में सवार को होकर बारात लेकर फाजलिका से बदोवाल लुधियाना जा रहा था। कार में ड्राइवर के अलावा दूल्हा, सिमरन कौर, अंग्रेज सिंह और चार साल की बच्ची अर्शदीप थी। अजितवाल के पास कार खड़े ट्राले में जा टकराई।
कार सवार 4 लोगों की मौके पर मौत : मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ। ट्राले से टकराने पर कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया. उसको इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे को लकेर थाना अजितवाल के एसएचओ ने बताया कि मोगा लुधियाना रोड पर एक्सीडेंट हुआ है।कार खड़े ट्रक से टकराई. कार में सवार लोग बारात लेकर फाजिल्का से बदोवाल लुधियाना जा रहे थे।

खड़ी गाड़ी से हादसे 22 फीसदी बढ़े : बताते चलें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएँ-2022’ पर वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं जिसमें 1,68,491 लोगों की जान चली गई। जबकि 4,43,366 लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, हर एक घंटे में 53 सड़क हादसे हुए और हर एक घंटे में 19 लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाई।इनमें सीट बेल्ट और हेलमेट का इस्तेमाल न करने वालों की संख्या सबसे अधिक रही। आंकड़ों के मुताबिक, खड़े वाहन से टक्कर के मामलों में सबसे अधिक 22 फीसदी की वृद्धि देखी गई। वहीं आमने-सामने टक्कर के मामलों में भले ही 2.1 फीसदी की वृद्धि देखी गई लेकिन यह एक्सीडेंट का दूसरा सबसे बड़ा प्रकार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मीशो पर बिक रही रही थी लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाली टीशर्ट, भड़के लोग, प्रोडक्ट हटाया

बेंगलुरु स्थित प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां ‘फ्लिपकार्ट’ और ‘मीशो’ इन दिनों गंभीर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने गैंगस्टर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ की तस्वीरों वाली टी-शर्ट्स की बिक्री शुरू कर दी थी।इन टी-शर्ट्स में...
article-image
पंजाब

दशहरे के दिन दशहरा ग्राउंड होशियारपुर के आस-पास ड्रोन कैमरा चलाने व उड़ाने पर लगाई पाबंदी : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल

होशियारपुर, 12 अक्टूबर:  जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए दशहरा ग्राउंड होशियारपुर के आस-पास...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने झटका दिया पंजाब सरकार को : भाजपा नेता तेजेन्द्रपाल सिंह तथा कवि कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ की टिप्पणियों मामले में कवि कुमार विश्वास तथा दिल्ली के भाजपा नेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वर्षा से प्रभावितों 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि नगर निगम ऊना ने की प्रदान

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त. जिला ऊना में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता...
Translate »
error: Content is protected !!