देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर में 112 यूनिट रक्त किया एकत्रित

by

बीबीएन ,12 अप्रैल (तारा) : देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल द्वारा समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए अमरावती कॉलोनी स्थित क्लब हाउस में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 112 यूनिट रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ बद्दी के डीएसपी ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ की विशेषज्ञ टीम ने पहुंचकर रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न किया। टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही रक्तदान करवाया!
इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं अल्पाहार सहित दिन भर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
सोसाइटी के प्रधान राजेश पटियाल ने इस सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवभूमि संस्था के प्रमुख सदस्य व् अन्य अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। तथा अमरावती अपार्टमेंट सोसाइटी फेस-4, *”नर नारायण सेवा समिति” एवं ‘शिव मणिमहेश सेवा दल’ की टीम के प्रधान एवं सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सफल आयोजन के लिए संस्था ने सभी रक्तदाताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया!

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के संकेत कहा…. जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल रिशफल

एएम नाथ। शिमला : दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के जन-जन को विकास धारा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प – संजय अवस्थी

अर्की विधानसभा क्षेत्र की दूर-दराज ग्राम पंचायत चमदार में ‘विधायक आपके द्वारा’ कार्यक्रम आयोजित,  46 करोड़ रुपए की योजनाओं के कार्य शीघ्र होंगे आरम्भ एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जताया ऐतराज : सॉइल कंजरवेशन के डिविजन ऑफिस को कांग्रेस सरकार द्वारा डि-नोटिफाई करने पर

थानाकलां : थानाकलां में खुले सॉइल कंजरवेशन के डिविजन ऑफिस को कांग्रेस सरकार द्वारा डि-नोटिफाई करने पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने फैसले को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलेड़़ पुल का किया लोकार्पण : निर्माण कार्य पर व्यय की गई 1 करोड़ 84 लाख की धनराशि

भटियात विधानसभा में 121 सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ने  आज उप मंडल मुख्यालय चुवाड़ी के समीप 1 करोड़ 84 लाख रूपयों की धनराशि से...
Translate »
error: Content is protected !!