देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में बनी मिलिट्री ऑफिसर : सुंदरनगर की कनिका शर्मा बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

by

एएम नाथ। देहरियां/ सुंदरनगर  :
काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास कर बनी मिलिट्री ऑफिसर : नजदीकी गांव घरुन डोहग देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास करके मिलिट्री ऑफिसर बनी हैं। काजल 2 जून को बंगलुरू एयरफोर्स कमांड हॉस्पिटल में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देंगी।  काजल ने बताया कि उसने बचपन से ही लेफ्टिनेंट बनने का सपना देखा था।  कड़ी मेहनत के दम पर अब पूरा हुआ। काजल के पिता सुदेश शर्मा आर्मी से 21 वर्ष सेवा देने के बाद हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे सेवानिवृत्ति के बाद राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर ज्वालामुखी में सेवारत हैं। काजल की माता कुशलता महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर उप स्वास्थ्य केंद्र कुंदलीहार ने सेवाएं दे रही हैं। काजल ने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया है। काजल इकलौती बेटी हैं।

कनिका शर्मा बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट : मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के बीणा गांव निवासी कनिका शर्मा ने नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कनिका शर्मा सेना अस्पताल सेंट्रल कमांड लखनऊ में सेवाएं देंगी। कनिका शर्मा (30) पत्नी देशराज शर्मा ने हाल ही में नर्सिंग लेफ्टिनेंट कॉमन पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। कनिका शर्मा के पति देशराज शर्मा आईआईएम सिरमौर में बतौर कनिष्ठ अभियंता तैनात हैं। कनिका की चार साल की बेटी है। कनिका की उपलब्धि से ससुराल व मायके पक्ष में खुशी का माहौल है। कनिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने सुसराल और मायका पक्ष के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार

इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ था हादसा डीजीपी ने इंस्पैक्टर के घर पहुंचकर दी सांत्वना एएम नाथ। फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ABVP का 46वां प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न : अधिवेशन में प्रदेश के वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य पर गंभीर चिंता की प्रकट

एएम नाथ । धर्मशाला, 02 नवंबर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 46वां प्रांतीय अधिवेशन वीर भूमि कांगड़ा जिला की गुप्त गंगा के पावन परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रदेश अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मार्च को होगा कैंपस इंटरव्यू -जिला रोजगार कार्यालय चंबा में : संचालक व सहायक ऑपरेटर एवं हेल्पर के 150 पदों को भरा जाएगा

एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार का कार्यालय चंबा (बालू) में 15 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एलाइंस ग्रुप स्टाफिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बद्दी, परवाणु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का DC राघव शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

खड्ड में गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ ऊना, 20 सितम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के माध्यम से राजकीय उत्कृष्ट केंद्र प्राथमिक पाठशाला हरोली का औचक निरीक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!