दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह और कवि दरबार आयोजित

by
पंजाबी लेखक और गीतकार अमरीक हमराज़ को सरदार मेजर सिंह मौजी स्मृति पुरस्कार किया प्रदान

गढ़शंकर।  स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों के लिए सक्रिय दोआबा साहित्य सभा रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह और कवि दरबार आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में दोआबा क्षेत्र में सक्रिय साहित्य सभाओं तथा पूरे इलाके के कवियों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभा के प्रधान प्रिंसिपल डॉ. बिक्कर सिंह और उपस्थित शख्सियतों द्वारा दीप प्रज्वलित करके की व आए हुए मेहमानों और कवियों का स्वागत किया और सभा की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष मंडल में प्रोफेसर संधू वरियाणवी, जनरल सेक्रेटरी केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा (सेखों), प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, प्रधान दोआबा साहित्य सभा रजिस्टर्ड गढ़शंकर, सोहन सूनी, दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द और प्रसिद्ध लोक शायर जगदीश राणा शामिल हुए।
सभा की ओर से पंजाबी साहित्य में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए हर वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार—सरदार मेजर सिंह मौजी स्मृति पुरस्कार पंजाबी लेखक और गीतकार अमरीक हमराज़, प्रिंसिपल सुजान सिंह स्मृति पुरस्कार लेक्चरर जसविंदर सिंह जस्सी, उस्ताद उल्फत बाजवा स्मृति पुरस्कार  गुरदीप सिंह सैणी तथा स्थानीय साहित्य सभा के सदस्यों में से विशेष उत्साहवर्धन सम्मान सभा के वरिष्ठ सदस्य और संरक्षक सर्वण सिद्धू  को प्रदान किए गए। कवि दरबार में संधू वरियाणवी, रणवीर बब्बर, पवन भम्मियां, प्रिंसिपल दलवारा राम, सोहन सिंह सूनी, सर्वण सिद्धू, गुरमेल सिंह, हरदेव राय, जरनैल सिंह डाघाम, प्रो. जे.बी. सेखों खालसा कॉलेज माहिलपुर, गुरनाम बावा, एडवोकेट कुनाल शर्मा, जोगा सिंह नंबरदार, रणजीत पोसी, जगदीश राणा जालंधर, गुरदीप सैणी, तरसेम भम्मियां, मनोज फगवाड़वी, तर्कशील सोसाइटी पंजाब की ओर से डॉ. जोगिंदर कुल्लेवाल, सुपरिटेंडेंट परमिंदर सिंह, प्रो. सौरव दादरी, सितारा सिंह गिल, रेखा राणा, अनीता वशिष्ट, गुरदीप कौर कोमल, कामरेड कुलविंदर संघा तथा अन्य श्रोता शामिल हुए।
कवि दरबार के दौरान बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की छात्राओं मनजीत सेखों, प्रभ, सिमरन और जैस्मीन कौर ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से खूब रंग जमाया। कार्यक्रम का संचालन सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर सिंह खानपुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. संधू वरियाणवी ने उपस्थित कवियों और श्रोताओं का धन्यवाद करते हुए पंजाब सरकार से अपील की कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जाएं।
132 : बिब्भिन्न पुरस्कारों से सम्मानित गणमान्यों के साथ दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर के पदाधिकारी व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अबोहर मर्डर केस : एनकाउंटर में 2 गैंगस्टर ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा- फर्जी मुठभेड़ दिखाकर

अबोहर । अबोहर में एक दिन पहले सोमवार को मशहूर कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या की गई थी। कारोबारी संजय वर्मा हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उन्हें...
article-image
पंजाब

टिप्पर के नीचे बच्ची को कुचल कर मार देने का मामला : पंजाब स्टूडेंट यूनियन के राज्य प्रधान रणवीर सिंह रंधावा व किसान नेताओं को गिरफ्तार करने की डी. टी. एफ. नेताओं ने की निंदा।

गढ़शंकर, 29 जुलाई  : ओवरलोड टिप्पर के नीचे आ कर स्कूली छात्रा की मौत हो जाने के बाद भलान गांव (नंगल) में इलाके के लोगों द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव : जापान, ब्रिटेन, सऊदी अरब, चीन, इंडोनेशिया और रूस समेत 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधि हुई शामिल

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय पहचान के साथ आयोजित हुए हरोली उत्सव ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल और...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान यात्रा के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें श्रद्धालु: ADC राहुल चाबा

ए.डी.सी ने माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 08 अगस्त: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने 17 अगस्त से शुरु होने वाले माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी आज अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!