दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत : कैंटर ने गलत दिशा में जाकर गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मियों को था कुचला

by

डेराबस्सी : पंजाब के मोहाली ज़िले में स्थित डेराबस्सी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मी डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में तैनात थे।

                             जानकारी के अनुसार यह हादसा बरवाला सड़क पर बीती रात हुआ । दोनों पुलिस कर्मी मोटरसाइकिल पर सवार हो गस्त पर जा रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे बरवाला रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने गलत दिशा में जाकर गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मियों को कुचल दिया। दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान हरि सिंह (53) निवासी भांखरपुर और जसमेर सिंह के रूप में हुई है।  पुलिस को जब इस बात का पता चला तो चंडीगढ़ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी कैंटर चालक को चंडीगढ़ में पुलिस ने पकड़ लिया। एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियो पंडोह डैम में गिरी : एक की मौत

रोहित भदसाली।  मंडी  : पंडोह-कुकलाह मार्ग पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त होकर पंडोह झील में गिर गई जिसमें सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गये जिन्हें...
article-image
पंजाब

सरकारी विभागों से संबंधित लोगों की हर जायज समस्या का होगा समाधान: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश अधिकारियों को जनहित में मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करने के दिए निर्देश होशियारपुर, 08 अक्टूबर:...
article-image
पंजाब

*महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा : महंत रामेश्वर गिर जी

*प्राचीन शिव मंदिर अजनोहा में 25 फरवरी को श्री रामायण पाठ आरंभ होगा *प्राचीन शिव शहीदा मंदिर नडालों में 26 फरवरी को श्री रामायण पाठ आरंभ होगा *होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्राचीन शिव मंदिर अजनोहा...
article-image
पंजाब

स्कूल आफ ऐमिनेंस गढ़शंकर में विज्ञान का दो दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

गढ़शंकर, 19 नवंबर: स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में कक्षा 6-8 को विज्ञान पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों का दो दिवसीय सेमिनार श्री मति सीमा बुद्धिराजा जी  ब्लॉक नोडल अधिकारी, श्री भाग सिंह, हरपाल सहोता, अनुपम...
Translate »
error: Content is protected !!