दो बच्चे गत तीन दिनों से लापता शहर के वार्ड नंबर 7 में किराए के मकान में रहने वाले के प्रवासियों के

by

गढ़शंकर । शहर के श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कॉलेज के पीछे वार्ड नंबर 7 में किराए के मकान पर रहते प्रवासियों के दो बच्चे अमन (10) पुत्र रामकृपाल और शुभम (12) पुत्र बाबू लाल पिछले 3 दिनों से घर से लापता होने के कारण परिवारिक मेंबरों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है।इस संबंध में जानकारी देते हुए लापता लड़के की माता राजरानी ने बताया कि उसका 10 वर्षीय लड़का अमन जो की छठी कक्षा का विद्यार्थी है और अपने ही मोहल्ले में रहते अपनी मासी के 12 वर्षीय लड़के शुभम जोकि आठवीं कक्षा का विद्यार्थी है के साथ पिछले 3 दिनों से घर से लापता है। परिवारिक मेंबरों ने बताया कि उन्होंने आसपास के इलाकों और शहरों में उनकी काफी तलाश की परंतु वह नहीं मिले। तो उन्होंने इस संबंध में थाना गढ़शंकर में लापता बच्चों की रिपोर्ट दर्ज करवा कर प्रशासन से बच्चों को जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में गढ़शंकर के थाना अध्यक्ष इकबाल सिंह ने बताया कि बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पास परिवार द्वारा दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही बच्चों को ढूंढ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवतियां बीच सड़क पर डांस करने लगी : ट्रैफिक जाम में फंसे रहे वाहन, ढूंढ रही पुलिस

सोशल मीडिया पर अपना हूनर दिखाने के लिए लोग हद पार कर रहे हैं। रील्स बनाने के लिए चक्कर में लोग दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। बीते दिनों पंजाब...
article-image
पंजाब

यातयात नियमों को तोड़ने वालों को नही जाएगा बख्शा :नियमों उलंघना करने पर वाहन ज़ब्त करने और ड्राइविंग लायसेंस रद्द करने के निर्देश

चंडीगढ़। : पंजाब में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगो की मौतों की संख्या लगातार भी बढ़ने से चिंतित पंजाब सरकार ने कड़े कदम उठाने का फ़ैसला करते हुए साफ कर दिया है...
article-image
पंजाब

बांस के सुंदर सामान से पाई अजय ने जीवन में सफलता की सजावट : हुनर के साथ मेहनत रंग लाई, हर महीने हो रही 50 से 60 हजार की कमाई

रोहित जसवाल। ऊना, 18 मार्च : अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा, सीखने की ललक और अपने हुनर से समाज को नई दिशा देने की चाहत हो, तो सफलता केवल एक व्यक्ति तक सीमित...
article-image
पंजाब

किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा का 41वां जत्था दिल्ली रवाना

गढ़शंकर- दिल्ली की सरहदों पर कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा चल रहे संघर्ष में शामिल होने के लिए आज जनवादी स्त्री सभा और संयुक्त किसान मोर्चा का 41वां गढ़शंकर से रवाना हुआ। जत्थे...
Translate »
error: Content is protected !!