बीडीपीओ की महिला रीडर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

by

जालंधर :पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
इसी के चलते प्रदेश विजिलेंस ब्यूरो की टीमें हर रोज छापेमारी करते हुए भ्रष्ट कर्मचारियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे भेज रहीं हैं। ताजा मामले में प्रदेश विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने डीडीपीओ जालंधर की रीडर राजवंत कौर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला अधिकारी ने जिला जालंधर के गांव ढड्डा के एक शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

धर्मशाला के मामले।में रिश्वत मांग रही थी।डीडीपीओ : इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता, जो गांव ढड्डा के सरपंच हैं, द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि गांव ढड्डा में बनी धर्मशाला को वाल्मीकि कमेटी ने अपने कब्जे में ले लिया था, जिसके बाद ग्राम पंचायत ने डीडीपीओ जालंधर में केस दायर किया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि राजवंत कौर, जो उस समय डीडीपीओ जालंधर में रीडर के पद पर तैनात थी, ने धर्मशाला मामले में उनके पक्ष में आदेश दिलवाने के बदले शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

आरोपी ने शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों से 50,000 रुपये रिश्वत ली। रिश्वत लेने की घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। पूछताछ और सबूतों के आधार पर, आरोपी राजवंत कौर के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो रेंज थाना जालंधर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

भ्रष्टाचारियों पर जारी रहेगी कार्रवाई :
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ब्यूरो द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी अभियान इसी तरह से जारी रहेगा। इसके साथ ही प्रवक्ता ने आम लोगों से अपील की कि यदि कोई भी उनसे किसी तरह के कार्य कराने के लिए रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तुंरत विजिलेंस ब्यूरो को दी जाए। ताकि भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में फिजिक्स का शिक्षक बर्खास्त

एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक वरिष्ठ भौतिकी शिक्षक को छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई...
article-image
पंजाब

अरविंद केजरीवाल क्यों अचानक करने लगे ‘हिंदू-हिंदू’.. भाजपा के खिलाफ नई चाल क्या

आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए जिस तरह इसे ‘हिंदू कार्ड’ खेला, उसने...
article-image
पंजाब

Dana Mandi Hoshiarpur to be

Deputy Commissioner visits Dana Mandi with Market Committee Chairman, issues directions to improve basic infrastructure Agricultural waste to be managed with support from Municipal Corporation Internal roads to be repaired and sewerage system to...
article-image
पंजाब

चाइना डोर रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख के दिशा निर्देशों पर तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों पर एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में शहर में अमन कानून बहाल रखने तथा सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!