धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा हुए भावुक, जीत व क्षेत्र के विकास का किया वादा 

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में उतरे कांग्रेस के बागी व भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा आज मीडिया से रूबरू होते हुए काफी भावुक हो गए। कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का दर्द उनकी आंखों से  छलक रहा था। सुधीर शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र के विकास के लिए अपना हर संभव प्रयास करेंगे और पूर्व की तरह बिना किसी पूर्वाग्रह के दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास को अहमियत देंगे। भाजपा से सुधीर शर्मा को टिकट मिलने के बाद पूर्व में पार्टी प्रत्याशी रहे राकेश चौधरी के पार्टी छोड़ने और उनके विरोध पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सुधीर शर्मा ने कहा कि इससे पूर्व भी वह जब बैजनाथ विधानसभा चुनाव क्षेत्र छोड़कर धर्मशाला से चुनाव लड़ने आए थे तब भी उनका कुछ लोगों ने विरोध किया था लेकिन उनकी सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता और जाति, वर्ग और क्षेत्र विशेष को तरजीह देने की बजाय सर्व हित और सर्व कल्याण  के उनके सिद्धांत को देखकर लोगों ने उन्हें अपना समर्थन दिया और दो बार जीताकर विधानसभा भेजा । सुधीर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे । सुधीर शर्मा भले ही भावुक हुए हो लेकिन अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त भी नजर आए । जीत का दावा करना और आत्मविश्वास होना एक बात है और भीतर घात को मात देकर जीत का परचम लहराना दूसरी बात है अब देखना यह होगा कि सुधीर शर्मा अपने विरोधियों और कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ कितने सफल होते हैं ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं से हो सकती, सभ्य तथा शिक्षित समाज की रचना : पूर्व सांसद खन्ना 

होशियारपुर 17  अक्टूबर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा भगवान् वाल्मीकि की शिक्षाओं पर चलते हुए हम सभ्य तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंचायत और बूथ स्तर तक की रिपोर्ट कार्यकर्ताओं से की एकित्रत : चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बीते एक सप्ताह से हमीरपुर जिला के प्रवास पर हैं मुख्यमंत्री

एएम नाथ । हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए हमीरपुर जिला के प्रवास पर हैं। वह सेरा में जनसमस्याएं सुनने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफआईआर में समोसा कांड का जिक्र नहीं : जांच रिपोर्ट लीक होने के केस में एफआईआर; CID का स्टाफ संदेह के घेरे में

एएम नाथ। शिमला : पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (e), 336(4), 59, 60 और 61 के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। हालांकि एफआईआर में समोसा कांड का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपियों को पुरस्कृत करना सुख की सरकार का व्यवस्था परिवर्तन : जय राम ठाकुर

विमल नेगी को इंसाफ दिलाने का वादा उनकी पत्नी से किया था, उनसे कैसे नजरे मिलाएंगे मुख्यमंत्री जिन्होंने बिजली बोर्ड और ऊर्जा निगम के भ्रष्टाचार को उजागर किया उन्हें किया परेशान एएम नाथ। शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!