धारदार कुल्हाड़ी से मां के सिर ओर गर्दन पर किए वार : कलयुगी बेटे ने मां पर किया कातिलाना हमला

by

मुकेरियां – एक रूह कांपा देने वाली वारदात हुई है! जहां एक कलयुगी बेटा अपनी ही मां के लिए जल्लाद बन गया.उसने अपनी मां की धारदार कुल्हाड़ी से सिर ओर गर्दन पर वार किए। यह मामला मुकेरियां के गांव नौशहरा पत्तन का है। जानकारी देते हुए एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि 50 वर्षीया महिला जोगिंदरो( भोली) जिसके पति जगीर मसीह की करीब 15 बर्ष पहले मौत हो चुकी है। जोगिंदरो ने लोगों के घरों में काम कर अपने दोनों बेटों का पालन पोषण किया। उसके बड़े बेटे रोषण को नशे की लथ लगी है ओर कोई काम भी नहीं करता जिसके चलते उसकी शादी भी नहीं हुई वह अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगता, नहीं मिलने पर उससे मारपीट करता। हद तो तब हो गई जब आज शनिवार जब जोगिंदरो मेहनत मजदूरी करने के बाद अपने घर को वापस आ रही थी करीब साढ़े दस बजे घर के नजदीक पहुंची तो उसका बेटा रोषण उससे पैसे मांगने लगा मना करने पर रोषण ने पास हवेली से कुल्हाड़ी उठाई ओर उसने अपनी मां के सर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह खून से लथपथ होकर गली में ही गिर गई और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर और रोशन कुल्हाड़ी छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर उसे उठाया इतने में छोटा बेटे जॉन वहां पहुंच गया ओर अपनी मां जोगिंदरो को लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल मुकेरियां लेकर आया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर सरकारी अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया। जिसकी स्थिति गंभीर देखते हुए वहां से डाक्टर ने उसे अमृतसर किसी अस्पताल में रेफर कर दिया । पुलिस आरोपित पुत्र की तलाश में जुटी हुई है। जोगिंदरो का छोटा बेटा जोन अपनी पत्नी व मां जोगिंदरो के साथ रहता तो मजदूरी का कार्य करता है।ओर आपनी मां की देखभाल करता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन में आयोजित नि:शुल्क मैडीकल का बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित...
article-image
पंजाब , समाचार

महिला डॉक्टर से 47 लाख रुपये की ठगी : ठगी करने वाले चार नाइजीरियन एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पुलिस की साइबर क्राइम की टीम ने मैट्रिमोनियल एप के जरिये ठगी करने वाले चार नाइजीरियन एक गुनेन और एक भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर मैट्रिमोनियल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन ओर से घिरा पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा : ED की एंट्री, घर के टाइल्स में भी छिपा रखे थे राज

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उसकी अग्रिम जमानत याचिका भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी है. गुरुवार ही सौरभ ने अपने वकील राकेश पाराशर के...
article-image
पंजाब

युवक की हत्या : लूटपाट के इरादे से की हत्या, आरोपी घटनास्थल से फरार

लुधियाना : संजय गांधी कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि...
Translate »
error: Content is protected !!