धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने हासिल किए 14 गोल्ड मेडल

by

सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल पिंजौर में इंटर स्कूल दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

बीबीएन, 5 फरवरी (तारा) : सेंट विवेकानंद स्कूल पिंजौर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला ने 14 गोल्ड मेडल जीते। प्रतियोगिता में हिमाचल व हरियाणा के 40 निजी स्कूलों के 633 छात्रों ने भाग लिया था। धौलाधार स्कूल के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लिया और बच्चों ने लगभग 15 गतिविधियों विज्ञापन, सलाद मेकिंग ,टीचिंग ऑफ़ विवेकानंद, स्पीचओन कल्चर, डांस, योगा, स्केच मेकिंग, वोकल फॉर लोकल व योग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं भाग लेकर अपने स्कूल का परचम लहराया। स्कूल की अनवी, अलीशा, आरव ठाकुर ,आरोही, भव्या ठाकुर ,प्रत्यक्ष ठाकुर ,अंशुल ठाकुर अर्शिया स्वाति, भारती, पायल, कृष्णा, पुष्पेंद्र ,वंश ने 14 गोल्ड मेडल लेकर स्कूल का नाम गौरवांवित किया है।
सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल के प्रिंसिपल पीयूष पुंज व समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य ने सभी प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल पहुचने पर प्रधानाचार्य अनीता गुप्ता ने सभी सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए बधाई दी। प्रतिभागी खिलाड़ी छात्रों को सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे और स्कूल का नाम रोशन करते रहें। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के शिक्षक पूजा, भावना, पारुल, अमन, ईशा, डोली, सरला, सुरेखा, शालू, रीता, नमिता,रीना सभी अध्यापकों को दिया।
फोटोकैप्शन
धौलाधार स्कूल बरोटीवाला के छात्र ट्राफी के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सर, आप ही हमारे अभिभावक : सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बोले अनाथ बच्चे

हमीरपुर :   जिला के बिझड़ी में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत संवाद के दौरान मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस कल्याणकारी योजना के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला

70 लाख की लागत से निर्मित होगा जजरेड से सनोटी संपर्क मार्ग : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1,63,268 इंतकाल, 9,417 तकसीम, 12,453 निशानदेही और 2,427 राजस्व त्रुटियों के मामलों का प्रदेश सरकार ने 10 माह में राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से निपटारा कियाः मुख्यमंत्री

केवल जुलाई माह में ही 31,500 राजस्व मामले निपटाए एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेशभर में  अक्तूबर, 2023 से जुलाई, 2024 के मध्य राज्य सरकार द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं : लेकिन उस जंग को नहीं जो इस अभियान को आगे बढ़ा रही थी – कमला हैरिस

नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस हार स्वीकार कर चुकी हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंपने की बात कही है। मंगलवार को संपन्न...
Translate »
error: Content is protected !!