नगर निगम के हर वार्ड में पार्किंग की संभावनाएं तलाशें: सुनील शर्मा बिट्टू

by

पार्कों में ओपन एयर जिम भी बनाएं, सभी महत्वपूर्ण स्थलों का रखरखाव सुनिश्चित करें

एएम नाथ। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की नगर निगम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा

एएम नाथ।  हमीरपुर 21 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को यहां नगर निगम के कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करके निगम के क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों और शहर से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुरवासियों को नगर निगम के रूप में बहुत बड़ी सौगात दी है। इससे शहर के चहुमुखी विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पूर्ववर्ती नगर परिषद के अलावा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 9 और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की 4 पंचायतें भी शामिल की गई हैं। इस नई निगम में सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कई नए पद भी सृजित किए गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर वार्ड में स्थानीय जरुरतों के अनुसार योजनाएं तैयार करें, ताकि इनका सीधा लाभ लोगों को मिल सके। हर वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर पार्किंग स्थलों की संभावनाएं तलाशें और लोगों को सीवरेज के कनेक्शन लेने तथा इसकी लाइन बिछाने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित करें।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शहर में जिन महत्वपूर्ण स्थलों का सौंदर्यीकरण किया गया है, उनका रखरखाव सही ढंग से होना चाहिए और सभी पार्कों में ओपन एयर जिम की व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम को राज्य वित्त आयोग से 2 करोड़ रुपये की ग्रांट मिली है और जिलाधीश के माध्यम से भी 10.73 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है। शहर के नालों एवं खड्डों की चैनलाइजेशन के लिए राज्य आपदा राहत कोष से 3 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसमें से लगभग 1.70 करोड़ की राशि खर्च कर दी गई है। निगम क्षेत्र में इस समय लगभग 1.81 करोड़ रुपये के कार्य जारी हैं। इस वर्ष प्राप्त 69.36 लाख रुपये की ग्रांट में से 58.68 लाख रुपये के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि भोटा चौक के पास स्ट्रीट फूड हब का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़ा संयंत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली तथा कई अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त रामप्रसाद और अन्य अधिकारियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा उन्हें विभिन्न विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।
बैठक में एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्ववर्ती नगर परिषद की पार्षद राधारानी, मीना चौधरी, मनोनीत पार्षद डॉ. हर्ष कालिया, निशांत शर्मा, सुनील ठाकुर, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, सहायक अभियंता अश्वनी ठाकुर और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्यारहग्रां के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : नए बजट में शुरू करेंगे कई विकास कार्य: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 12 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का नया बजट पेश होने के बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कई नए विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। इन नए विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने भनोड़ी प्रेग्रां रोपवे और भरमाणी माता रोपवे के संदर्भ बारे की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : विधायक डॉ. जनक राज ने शिमला सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल एवँ अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोपवे निगम लिमिटेड श्री ओंकार शर्मा जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांवों में जाकर नाटी डालकर वापिस आ जाते सीएम – जनमंच जनता के लिए था, वो सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी : जयराम ठाकुर

जनमंच पर कांग्रेस के आरोपों पर जयराम ने किया तीखा पलटवार – सीएम सुक्खू के ग्रामीण इलाकों के प्रवास को बताया पिकनिक शहीद राकेश कुमार को भी दी घर पहुंचकर श्रद्धांजलि, कहा- नहीं भुलाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पवन कटारिया को विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त

गढ़शंकर : जिला परिषद सदस्य पवन कटारिया को हिमाचल प्रदेश में चल रहे चुनावी के चलते विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी...
Translate »
error: Content is protected !!