नगर सुधार ट्रस्टों की खाली पड़ी जमीनों की ई-नीलामी कर सरकार ट्रस्ट को कर रही मजबूतः ब्रम शंकर जिंपा

by

   7.73 एकड़ में राजीव गांधी एवेन्यू नाम से जल्द ही स्थापित की जाएगी नई रिहायशी स्कीम, सरकार से मिली मंजूरी

होशियारपुर, 15 जुलाईः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओऱ से प्रदेश के सभी नगर सुधार ट्रस्टों को मजबूत किया गया है औऱ वर्षों से ट्रस्ट की खाली पड़ी जमीनों की ई-नीलामी के माध्यम से रिहायशी व व्यापारिक जायदादों को नीलामी की गई है। सरकार के इस प्रयास से जहां लोगों को वाजिब मूल्यों पर संपत्ती मिली है वहीं ट्रस्ट की आय भी बढ़ी है। वे आज नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के कार्यालय में ई-नीलामी के दौरान सफल रहे 16 बोलीकारों को अलाटमेंट लैटर देने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने सभी बोलीकारों की पौधे वितरित करते हुए पर्यावरण सरंक्षण में अपना योगदान डालने के लिए प्रेरित किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख के नेतृत्व में रिहायशी व व्यापारिक जायदादों की बिक्री पारदर्शी ढंग से करने के लिए ई-नीलामी की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी 2024 से 22 फरवरी 2024 तक हुई सफल बोली के दौरान ट्रस्ट की करीब 3 करोड़ की जायदादें बिकी, जिससे ट्रस्ट की आय में वृद्धि हुई है।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर वासियों को तोहफे के रुप में आने वाले दिनों में एक रिहायशी स्कीम 7.73 एकड़ राजीव गांधी एवेन्यू स्थापित किया जा रहा है, जो कि पंजाब सरकार की ओर से मंजूर की जा चुकी है। इसमें आधुनिक सुविधाओं, साफ पानी, सीवरेज, खुली सड़कें व स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा नए पार्क विकसीत किए जा रहे हैं। स्कीमों के रिहायशी प्लांट सरकारी रेट(आरक्षित कीमत) पर ड्रा के माध्यम से अलाट किए जाएंगे। आम जनता के लिए यह सुनहरी मौका है कि ड्रा के माध्यम से प्लांटों के मालिक बने। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

       चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख ने बताया कि 20 फरवरी 2024 से 22 फरवरी 2024 तक हुई सफल बोली के दौरान स्कीम नंबर 11 स. करतार सिंह सराभा मार्किट में 8 दुकानों, स्कीम नंबर 10 शहीद ऊधम सिंह नगर में 6 एस.सी.ओ व स्कीम नंबर 11 संत हरचंद सिंह लौंगोवाल में दो रिहायशी प्लांटों की सफल बोली करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में स्थापित होने वाली रिहायशी स्कीम राजीव गांधी एवेन्यू में 4-4 मरले के 34 प्लांट, 6 मरले के 64 प्लांट व 8 मरले के 36 प्लांट होंगे। उन्होंने बताया कि यहां 4 पार्क बनाए जाएंगे।

       इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरमैन सहकारी कोआप्रेटिव बैंक विक्रम शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन व पार्षद बलविंदर बिंदी, कार्यकारी अधिकारी परमजीत सिंह, ट्रस्ट इंजीनियर अमृतपाल सिंह, सहायक ट्रस्ट इंजीनियर मंदीप, लेखाकार आशीष कुमार, सीनियर सहायक संजीव कालिया, सुरिंदलपाल कलसी, संदीप चेची, चंदन लक्की भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरूदुारा सिंघ सभा श्री खुरालगढ़ साहिब में किसान संघर्ष को समर्पित खूनदान कैंप में अस्सी युवाओं ने किया रक्तदान

गढ़शंकर: गुरूदुारा सिंघ सभा श्री खुरालगढ़ साहिब में किसान संघर्ष को समर्पित खूनदान कैंप लगाया गया। जिला रैड क्रास सुसायिटी के नेतृत्व में समूह गांव वासियों के सहयोग दुारा लगाए कैंप में अस्सी युवाओं...
article-image
पंजाब

7 घंटों तक चली मीटिंग : पंजाब में नही खत्म हुई रोडवेज बसों की हड़ताल!!

चंडीगढ़: पंजाब में रोडवेज और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर चल रहा सस्पेंस अब और बढ़ गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा हड़ताल खत्म होने का दावा किए जाने के बावजूद, PRTC के कॉन्ट्रैक्ट...
article-image
पंजाब

रेडक्रॉस जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर : खन्ना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  माहिलपुर के विभिन्न गाँवों के 14 बाढ़ ग्रस्त घरों के लिए रेडक्रॉस ने दिए 14 प्लास्टिक तारपोलिन शीट पूर्व सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब

पति पत्नी गिरफ्तार : 525 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

माहिलपुर : माहिलपुर की पुलिस ने पति पत्नी को 525 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई दविंदर सिंह ने जस्सोवाल भठे के पास एक...
Translate »
error: Content is protected !!