नम आंखों से दी विदाई: पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by

ऊना : 4 अगस्त :- पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के अंब में किया गया तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शव को मुखाग्नि प्रवीण शर्मा के सुपुत्र पार्थ शर्मा ने दी।
उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, वन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानियां, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पूर्व सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक नवीन धीमान एवं सुषमा शर्मा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
प्रवीण शर्मा के देहावसान का समाचार सुनते ही सुबह से ही उनके निवास स्थान अंब में लोगों का तांता लग गया। वह वर्ष 1998 से 2003 तक धूमल सरकार में आबकारी एवं कराधान तथा खेल मंत्री रहे तथा धूमल सरकार के दूसरे कार्यकाल में जल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष रहे। इसके अतिरिक्त वह भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदों पर रहते हुए पार्टी तथा आमजन के प्रति अपने दायित्व के लिए सजग रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सकुशल घर पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत : कमलेश ठाकुर*

देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लगातार लिया जा रहा अपडेट सभी लोग सुरक्षित, अफवाहों से बचें, प्रशासन हर संभव मदद प्रदान कर रहा राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा । विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पास सबूत आ गए हैं, पूरे देश के सामने भाजपा की पोल खोलूंगा – केजरीवाल

 दिल्ली :   आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला है। केजरीवाल ने दावा किया कि उनके पास सबूत और गवाह हैं, जिसके आधार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राणा ट्रैक्टर्स का उद्घाटन माता सुरजीत कौर ने किया : महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया

गढ़शंकर : गढ़शंकर- नवांशहर रोड पर महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया जिसका उद्घाटन माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की माता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेलेंटाइन डे पर कंगना रनोत के होटल का शुभांरभ : कंगना रनोत के होटल में 680 में वेज तो 850 रुपये में नॉन वेज थाली

मनाली। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी सांसद कंगना रनोत के ‘द माउंटेन स्टोरी’ रेस्तरां की आज विधिवत शुरुआत हो गई। कंगना के रेस्तरां में पर्यटक पहाड़ी वेज थाली का 680 तो नॉन वेज थाली का...
Translate »
error: Content is protected !!