नरवाणा में 120 कनाल में बनेगा खेल मैदान, धर्मशाला हलके में 12 प्ले ग्राउंड मैदान बनेंगे, 15 से 25 लाख रुपए तक किए जाएंगे खर्च : सुधीर शर्मा

by
धर्मशाला , 28 जुलाई । स्पोट्र्स और एजुकेशन हब बने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी अब खेल गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा अपने हलके की 12 पंचायतों में प्ले ग्राउंड बनाने जा रहे हैं। देहात की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की खातिर बन रहे इन मैदानों पर 15 से लेकर 25 लाख रुपए (प्रति) खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को सुधीर शर्मा ने बताया कि सबसे बड़ा खेल मैदान नरवाणा पंचायत में बनेगा। उन्होंने बताया कि नरवाणा में 120 कनाल जमीन पर खेल मैदान बनाया जाएगा। इसी तरह बरवाला पंचायत में साढ़े 65 कनाल जमीन पर खेल मैदान बनाया जा रहा है। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में पुलिस मैदान, कालेज मैदान, सिंथेटिक ट्रैक आदि पर खिलाड़ी प्रैक्टिस कर पाते हैं। गांवों में खेल मैदानों की दिक्कत है। यही कारण है कि धर्मशाला के गांवों में ऐसे मैदान विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कंड करडियाणा में 45 कनाल जमीन पर मैदान बनेगा। इसी तरह अपर सुक्कड़ में 80 और लोअर सुक्कड़ में 25 कनाल जमीन पर मैदान बनाया जा रहा है। धर्मकोट में 27 कनाल पर खेल मैदान बनेगा। सौकणी दा कोट में 33, फतेहपुर में 65 कनाल जमीन पर खेल मैदान तैयार किया जाएगा। निचले इलाकों की बात करें, तो हलके के अंतिम छोर पर बसी पंचायत मंदल में 25 कनाल जमीन पर खेल मैदान बनाया जाएगा। ढगवार में भी 25 कनाल जमीन पर खेल मैदान बनेगा। त्रैंबलू में भी 32 कनाल जमीन पर खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी जमीन व अन्य हालात सही होने पर मैदान बनाने का प्रयास किया जाएगा।
बरसाती नुकसान की होगी भरपाई
सुधीर शर्मा ने कहा कि बरसात में धर्मशाला हलके में भी खूब नुकसान हुआ है। सडक़ों के अलावा खेतों व कूहलों को नुकसान हुआ है। इस नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है। सुधीर शर्मा ने पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर राहत कार्यों में तेजी लाने की बात कही है। उन्होंने कृषि-बागबानी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे निचले इलाकों में किसानों को हुए नुकसान का आकलन करें। उन्होंने पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर व उनकी टीम को पशुपालकों की मदद करने को कहा है। उन्होंने पशु डिस्पेंसरियों में दवाओं का प्रावधान करने के अलावा फील्ड विजिट पर भी जोर दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने सोलन शहर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए : राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़े पत्थर व मलबा तुरंत हटाएं एन.एच.ए.आई. – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण : ग्राम विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

ऊना, 20 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की धुरी हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबको समान शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता, शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – विक्रमादित्य सिंह

 विक्रमादित्य सिंह ने ओखरू स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत विजेता एवं उपविजेता टीमों को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला 11 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा पुबोवाल तालाब : डीसी जतिन लाल ने सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन, पंचायत को जल्द टेंडर निकालने के निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत पुबोवाल में पुराने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत को इसके आगामी विकास के...
Translate »
error: Content is protected !!