नर-सेवा नारायण सेवा” समिति बद्दी ने हर्षोल्लास से मनाया हिंदू नव वर्ष, संवत 2083।

by

हिंदू नववर्ष के अवसर पर समिति ने शिक्षा हेतु कन्याओं को लिया गोद,
हिंदू नववर्ष के अवसर पर लड्डू बाटे एवं भंडारा लगाया

बद्दी 19 मार्च (तारा) : हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 आज “नर-सेवा नारायण सेवा” समिति ने बद्दी में हर्षोल्लास के साथ मनाया I इस अवसर पर फूलों के साथ नव वर्ष के आगमन का स्वागत किया एवं लड्डू बांटें I नर-सेवा नारायण सेवा समिति बद्दी के मुख्य संयोजक राधागोविंद मंत्री ने कहा कि हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत भारत ही नहीं अपितु पूरे एशिया महाद्वीप के लिए बड़ा ही सम्मान और गौरव का प्रतीक है I मंत्री ने कहा कि संस्था ने इस शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं एशिया महाद्वीप के सभी नागरिकों को संस्था की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ दी I उन्होंने बताया कि जब शकों के आक्रमण से जनता त्रस्त थी तब उज्जैन के राजा वीर विक्रमादित्य ने अपनी युद्ध कौशल व बहादुरी का परिचय देते हुए सेना के साथ शकों पर टूट पड़े तथा भारी रक्तपात के बाद राजा वीर विक्रमादित्य की विजय हुई I राजा वीर विक्रमादित्य ने इस खुशी के मौके पर हिंदू नववर्ष कैलेंडर विक्रम संवत को विजय के प्रतीक के रूप में जारी किया I संस्था के महासचिव अनुपम शर्मा ने बताया कि आज संस्था के मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव सहायक निदेशक का जन्मदिन भी भारतीय संस्कृति से मनाया । उन्होंने यह भी बताया कि वे हिंदू नववर्ष के अवसर पर एक नये नेक काम की शुरुआत करते है तथा पिछले वर्ष 5 स्कूली छात्राएँ जो वित्तीय स्थिति से कमज़ोर थी उनको शिक्षा हेतु गोद लिया और इस वर्ष आज 3 स्कूली छात्राओं को गोद ले रहे हैं । इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला संयोजिका विनू गुप्ता एवं उनकी महिला टीम परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, श्रवण कुमार, अभिनव गुप्ता ब्रांच मैनेजर , अमरावती वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी, सुरेश कुमार, वेद प्रकाश जी गर्ग, अजमेर जी गर्ग, राजेश पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित थे। फोटो कैप्शन 19 बद्दी
नर सेवा नारायण सेवा समिति बद्दी द्वारा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर गोद लिए बच्चों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करते पदाधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरेश कुमार ने सुख आश्रय योजना के पात्र बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र : अन्य योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों को दिए एफडी के दस्तावेज

भोरंज, 10 जनवरी  : विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को यहां ‘सशक्त महिला’ योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरुकता शिविर की अध्यक्षता की।  इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धायला स्कूल के प्रणव ने मिडल मेरिट स्कालरशिप में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया

पट्टा मेहलोग, 20 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जीत हार का मार्जिन इस बार चारों लोक सभा सीटों परलाखों की जगह रहेगा हजारों में : सुक्खू सरकार के भविष्य के लिए छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत हार ज्यादा महत्वपूर्ण

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोक सभा चुनाव के हो रहे चुनावों में कांटे के मुकाबलों में सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के भविष्य के लिए इन छह सीटों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज से जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा ; विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 अगस्त से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह पठानियां 22...
Translate »
error: Content is protected !!