नल से पानी के साथ निकला सांप जैसा सूक्ष्म जीव, परिवार में मचा हड़कंप

by

ढिलवां पंचायत के वार्ड नंबर-2 का मामला, शिकायत मिलने पर जलशक्ति विभाग की टीम ने की पेयजल लाइन की जांच

अंब, 29 अगस्त। जलशक्ति विभाग अंब के तहत ग्राम पंचायत ढिलवां के वार्ड नंबर-2 में नल से पानी भरते समय पानी के साथ सांप जैसा दिखाई देने वाला सूक्ष्म जीव निकलने का मामला सामने आया है। बर्तन में जीव दिखाई देने के बाद परिवार के सदस्य घबरा गए और उन्होंने तत्काल पानी का इस्तेमाल बंद कर दिया। मामले की सूचना जलशक्ति विभाग को दी गई, जिसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर पेयजल लाइन की जांच की।

वार्ड नंबर-2 निवासी बलराज सिंह ने बताया कि वह सुबह घर में पीने के लिए नल से पानी भर रहे थे। इसी दौरान पानी के साथ बर्तन में सांप जैसा दिखाई देने वाला सूक्ष्म जीव निकल आया। पानी में जीव देखकर परिवार के सदस्य सहम गए और उन्होंने तुरंत पानी का इस्तेमाल रोक दिया। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी गई।

मामले की सूचना मिलने पर जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेयजल आपूर्ति और लाइन की जांच की।

वहीं, जलशक्ति विभाग उपमंडल अंब के एसडीओ नीरज धीमान ने बताया कि बरसात के मौसम में पेयजल लाइनों के आसपास पानी का रिसाव होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है। विभाग मामले की जांच कर रहा है और पेयजल आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट का जोरदार स्वागत – हर लड़की जैसे थे मेरे सपने, ओलंपिक जानती तक नहीं थी : विनेश

नई दिल्ली : पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में रोड शो किया. रोड शो में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘नेशनल हेराल्ड हिमाचल के किसी घर में नहीं आता : कहा- होकर रहेगी जांच : अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

एएम नाथ। नाहन। हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिला सिरमौर के सराहां में पच्छाद भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्कूल भवनों के किए शिलान्यास

कहा, गुणवत्ता एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं ठोस कदम एएम नाथ। चंबा, 22 फरवरी : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के घाटे में श्रद्धालुओं को ले जा रही अनियंत्रिंत होकर महिंद्रा पिकअप पलटी : तीन गंभीर घायलों समेत 14 घायल

गढ़शंकर :  गढ़शंकर-नंगल पर शाहपुर घाटे में पहाड़ियों के बीच श्री खुरालगढ़ साहिब से नतमस्तक होकर आ रहे श्री फतेहगढ साहिब के श्रध्दालुओं से भरी  महिंद्रा पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से 14 श्रद्धालू...
Translate »
error: Content is protected !!