नव ज्योति युवा क्लब व नव ज्योति कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा एक साईकिल रैली निकाल कर लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों बारे जागरुक किया

by
साइकल रैली निकालकर यातायात सुरक्षा बारे किया जागरुक
ऊना, 3 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आज 67 वर्षीय मलकीयत सिंह के नेतृत्व में नव ज्योति युवा क्लब व नव ज्योति कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा एक साईकिल रैली निकाल कर लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों बारे जागरुक किया गया। साईकिल रैली एएनएम स्कूल नज़दीक टाहलीवाल से शुरू होकर आरटीओ बैरियर मैहतपुर पर समाप्त हुई। यह जानकारी आरटीओ आरसी कटोच ने दी।
रैली के समापन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर चलते समय तथा वाहन चलाते समय हमें सड़क नियमों का पूर्ण पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए ताकि हम अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि चोपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट का प्रयोग अनिवार्य तौर पर करना चाहिए क्योंकि दुर्घटना की स्थिति में ये हमारे सुरक्षा कवच सिद्ध होते है। उन्होंने साईकिल रैलर के माध्यम से परिवहन नियमों के प्रति जागरूकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस रैली से न केवल यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आएगी बल्कि साईकिल के प्रयोग की भी प्रेरणा मिलेगी। साईकल चलाने से शारीरिक कसरत होती है वहीं दूसरी ओर इससे पेट्रोल डीजल पर होने वाले खर्चे को भी कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कमल सैणी, नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष राज कुमार व उपाध्यक्ष राज कुमारी, एआरटीओ राजेश कौशल व सचिंद्र चैधरी सहित अन्य स्थानीय जनता उपस्थित रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 21 जून। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग विस में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत चल रहे 600 करोड़ रुपए के विकास कार्य: उप मुख्यमंत्री मुकेश1 अग्निहोत्री

प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल योजना का निर्माण कार्य जून 2024 तक किया जाएगा उप मुख्यमंत्री ने ठियोग क्षेत्र के लिए लुहरी डैम से सिंचाई परियोजना की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

सितंबर माह तक जारी विकास विकासात्मक कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चंबा ज़िला में कार्यान्वित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा : राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर , आरोपियों से देह व्यापार के बदले वसूली नकदी भी बरामद की

नूरपुर : नूरपुर पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने राजा का तालाब के एक निजी होटल से देह व्यापार को लेकर दो युवतियों को पकड़ा है। इस संदर्भ में होटल संचालक सहित दो अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!